..................... Honey Singh, Sunny Leone in ‘Ragini MMS 2′, Fans Happy - Hindi Filmibeat

'रागिनी एमएमएस 2' में हनी-सन्नी साथ यानी हुस्न और सुर का तड़का

इन दिनों हु्स्न की मल्लिका सन्नी लियोन आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि सन्नी लियोन इस फिल्म में पॉप स्टार हनी सिंह के साथ नजर आयेंगी।

एकता कपूर की इस फिल्म में यो यो हनी सिंह के साथ सन्नी का एक तड़कता-भड़कता डांस नंबर होने वाला है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन फिर भी इस बात की चर्चा गर्म है कि एकता की इस सीक्वेल में हनी-सन्नी साथ-साथ नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन की यह फिल्म आने से पहले ही काफी चर्चा में है। फिल्म के टीजर को मात्र 5 दिन में 30 लाख लोगों ने देखा है जिससे कि फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। उन्हें अब इस बात का पूरा यकीन है कि फिल्म भी सुपरहिट होगी।

साल 2011 की हिट फिल्म रागिनी एमएमएस की सीक्वेल फिल्म रागिनी एमएमएस 2 है जिसमें सन्नी लियोन और संध्या मृदुल लीड रोल में हैं। फिल्म सुपरनैचुरल पॉवर पर आधारित है लेकिन फिर भी फिल्म लेस्बियन जैसे हॉट टॉपिक पर बेस्ड है। फिल्म में सन्नी लियोन ने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है। फिल्म में वह एक बॉलीवुड हिरोईन बनी हैं।

तो वहीं हनी सिंह की डिमांड इन दिनों काफी बढ़ गयी है, हर बड़ा और चर्चित सितारे की फिल्म में हनी सिंह का गाना होना आम बात हो गयी है। इसमें कोई शक नहीं कि लगातार आलोचनाओं के शिकार होने के बावजूद हनी सिंह का क्रेज लोगों के अंदर बना हुआ है जिसकी वजह से उन्हें धड़ाधड़ फिल्में मिल रही हैं। देखते हैं पर्दे पर हुस्न और सुरों के सरताज पर्दे पर क्या कहर ढाते हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X