हनी ने कहा 'मैं हूं बालात्कारी' कोर्ट ने कहा आ जा बच्चा!

जाने माने रैप सिंगर हनी सिंह आजकल कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में हैं। हनी सिंह के सुर्खियों में होने की वजह है उनका गाना जिसके बोल हैं मैं हूं बालात्कारी। इस गाने के रिलीज होने के बाद से ही हनी सिंह सुर्खियों में शामिल हो गये हैं। खबर के मुताबिक पंजाब और हिरयाना हाई कोर्ट ने निर्देशक, सिंगर और रैपर हनी सिंह को आगामी 14 मई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। हनी सिंह ने अभी तक के अपने करियर में कई ऐसे गाने गाए हैं जिनके बोल वल्गर हैं और जिनमेमं बालात्कारी, सेक्स जैसे शब्दों का काफी मात्रा में यूज किया गया है।

हनी सिंह के खिलाफ इस केस को दायर किया है कुछ एनजीओ ने। इन एनजीओ ने सिर्फ हनी सिंह ही नहीं बल्कि बाकी भी कुछ ऐसे पंजाबी सिंगर्स के खिलाफ केस दायर किया है जो कि पंजाबी गानों को कूल और लोकप्रिय बनाने के लिए इस तरह के गंदे और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। इन एनजीओ का कहना है कि इस तरह के सिंगर्स पंजाबी संगीत को खराब कर रहे हैं और इन्हें गंदा कर रहे हैं। इस शिकायत में शामिल बाकी सिंगर्स में दिलजीत दोसांझ (जिन्होंने रितेश देशमुख की फिल्म तेरे नाल लव हो गया में पी पा गाना गाया था) और गिप्पी ग्रेवाल (जिन्हें सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल के गाने अंग्रेजी बीट के लिेए जाना जाता है) हैं।

हनी सिंह सबसे पहले मुश्किल में तब फंसे जब वो गुंड़गांव में नये साल पर रखे गये एक शो में परफॉर्म करने जा रहे थे और उनका ये शो उनपर चल रहे केस के चलते कैंसिल हो गया। उस वक्त दिल्ली शहर निर्भया रेप केस के चलते काफी मुश्किल में था और हर तरफ महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित थे ऐसे में हनी सिंह के इन गंदे और वल्गर शब्दों वाले गानों पर उनका परफॉर्मेंस देना किसी को नहीं भाया। आइये देखते हैं हनी सिंह के कुछ ऐसे ही एल्बम की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X