हनी सिंह के भोजपुरी गाने 'Maniac' को सुन एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, खटखटाया HC का दरवाजा, बोलीं- अश्लील गाना...

Honey singh

Honey singh latest News: मशहूर रैपर हनी सिंह ने जब से कमबैक किया है तब से ही वह जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी वह अपने लेटेस्ट गाने की वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं तो कभी अपने लाइव कॉन्सर्ट्स की वजह से।

हनी सिंह का हाल ही में आया भोजपुरी गाना मेनियक जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। हनी सिंह के इस गाने ने पहले तो आते ही धूम मचा दी है। फैन्स को हनी सिंह का यह भोजपुरी वर्जन बहुत पसंद आया, लेकिन जैसे-जैसे लोगों को इस गाने का मतलब समझ में आया इस गाने का विरोध होना शुरू हो गया।

वहीं बात अब इतनी आगे बढ़ गई है कि इस गाने को लेकर फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हनी सिंह के गाने मेनियक पर रोग लगाने की याचिका दायर की है। एक्ट्रेस का कहना है कि मेनियक गाना अश्लील है। इस गाने में औरतों को अश्लील ढंग से पेश करने की कोशिश की गई है। उनका उपभोग की वस्तु की तरह व्यवसायीकरण किया गया है। औरतों को सेक्स सिंबल के तौर पर दिखाया गया है।

अपनी याचिका में नीतू चंद्रा ने कहा कि- शब्दों से अश्लीलता और भी बढ़ जाती है। इसका असर बच्चों महिलाओं व अन्य समाज के सभी वर्गों पर पड़ता है। भोजपुरी भाषा के शब्दों के उपयोग से महिलाओं का बहुत खराब चित्रण किया गया है। भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करके बहुत ही खराब चित्रण किया गया है। महिलाओं के लिए अपशब्द खुलेआम बोले जाते हैं। इसपर किसी भी तरह की रोक या दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। याचिका में आगे कहा गया है कि हर एक चीज की सीमा होती है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही का प्रावधान है। इसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। बता दें कि इस मामले की सुनवाई 7 मार्च को निर्धारित की गई है।

More from Filmibeat

Read more about: honey singh entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X