अश्लील गीतों के गायक हनी सिंह के गाने को 10 लाख हिट्स

पिछले दो दिनों से हल्ला मचा है कि पंजाबी गायक हनी सिंह अश्लील गाने गाते हैं इसलिए उनके शो को कैंसिल करो। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है लेकिन जहां भारत में लोग हनी सिंह का विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर हनी सिंह गाने रिकार्ड पर रिकार्ड बना रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 28 दिसंबर को हनी सिंह का गाना यू ट्यब पर रिलीज हुआ जिसे मात्र 80 घंटे में 10 लाख दर्शकों ने देखा औऱ सुना। इस गाने का नाम है दिस पार्टी गेटिन हॉट ।

यही नहीं जैसे ही यह गाना सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अवतरित हुआ इसे 10 लाख लोगों से ज्यादा लोगों ने शेयर किया जो कि शेयरिंग लिस्ट के टॉप टेन गानों में एक हो गया। इस गाने को अब तक 150 से अधिक देशों में देख लिया गया है। यही नहीं यह गाना भारत में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला यह गाना बन चुका है। पिछले कुछ दिनों में यह ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पांच सबसे अधिक देखे गये वीडियो में से एक है।

आपको बता दें कि हनी सिंह का नाम इन दिनों सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि उनके खिलाफ अश्लील गाने गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के जुर्म में लखनऊ में FIR दर्ज करायी गयी है। जिसे दर्ज कराया है कि पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने।

Honey Singh
अमिताभ ठाकुर का कहना है कि हनी सिंह ने अश्लीलता और भद्देपन की सभी सीमाएं लांघने वाले गाने 'मैं हूं बलात्कारी' और 'केंदे पेचायिया' गाने लिखे और गाये हैं जो कि समाज में गलत चीजों को प्रसारित करते हैं। ये गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र होने के कारण भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X