गुलज़ार के गानों पर भड़के हनी सिंह, 'बीड़ी जलइले' पर बोले- जिगर कहां होता है औरत का?

Honey Singh Slams Gulzar

Honey Singh Slams Gulzar: मशहूर रैपर हनी सिंह आज सिर्फ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं। उन्होंने अभी तक काफी सारे गाने गाए हैं जो कि सुपरहिट भी साबित हुए। उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन कई बार उनके गानों को लेकर लोग आपत्ति भी जाहिर करते हैं।

हनी सिंह के गानों को लेकर कई बार तो विवाद भी हो चुके हैं। उन पर महिलाओं के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया था। लेकिन अब सिंगर ने खुद खुलकर इस पर बात की है और उन्होंने खुद को टारगेट किए जाने पर भी सवाल किया। इतना ही नहीं उन्होंने गुलजार पर भी निशाना साधा है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान हनी सिंह से जो भी सवाल पूछे गए उन्होंने इसका खुलकर जवाब दिया। उनके गानों को लेकर होने वाले विवादों पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मुझे इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन मेरा मानना है कि अब मुझे इसका जवाब दे देना चाहिए।"

हनी सिंह ने इस दौरान गुलजार के गानों का उदाहरण दिया और कहा कि उनके जैसे सम्मानित लेखकों के गीत 'बीड़ी जलाई ले जिगर में पिया, जिगर मा बड़ी आग है' पर कभी भी लोगों ने सवाल नहीं उठाया। औरतों में जिगर कहां होता है? उनका एक और गाना है जुबान पर लगा नमक इश्क का और चोली के पीछे क्या है भी काफी मशहूर हुआ। वह एक महिला की जीभ के बारे में बात क्यों कर रहे हैं। इन सब चीजों को सुनकर बड़ा हुआ और सिर्फ मैं ही क्यों गलत हूं?

बता दे कि हनी सिंह ने सालों से इन आरोपों पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन सिंगर का मानना है कि उन्हें हमेशा से ही निशाना बनाया गया। जब उनसे महिलाओं को आपत्तिजनक बताने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे थोड़े ना होता है। वह इस तरह के गाने गाते हैं तो उनको लीजेंड कहा जाता है? मैं भी बोलता हूं। हम लोग दोहरे व्यक्तित्व के दौर में जी रहे हैं। मॉडर्न के साथ-साथ पिछड़ी सोच भी है।

More from Filmibeat

Read more about: honey singh gulzar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X