..................... Honey Singh के इस गाने को Shahrukh Khan ने बताया था बकवास Honey Singh- Shahrukh Khan said Chaar Botal Vodka song will be flop but become superhit - Hindi Filmibeat

Honey Singh के इस गाने को Shahrukh Khan ने बताया था बकवास, अब हुआ बड़ा खुलासा!

honey singh, shahrukh khan

''मैं रहूं सारी रात इन द पार्क.. चार बोतल वॉडका..'' ये गाना भले किसने नहीं सुना होगा। आज भी कहीं पार्टी होती है तो हनी सिंह का ये गाना धमाका कर देता है। लेकिन इस गाने पीछे एक मजेदार कहानी है। खबरें हैं कि शाहरुख खान को ये गाना पसंद नहीं आया था और उन्होने हनी सिंह से कहा था कि ये नहीं चलेगा, बकवास है।

हालांकि हुआ उसके बिल्कुल उल्टा। इस गाने ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था और इस वक्त भी ये चर्चा में रहता है। इस बात का खुलासा खुद हनीं सिंह ने किया है कि शाहरुख खान को गाना नहीं पसंद आया था।

पूरा किस्सा बताते हुए उन्होने Curley Tales से कहा कि शाहरुख खान और वो एक टूर कर रहे थे और इस टूर में उनका विरोध कुछ लोग लाइव कर रहे थे। जी हां, इस टूर में शाहरुख खान के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए थे और पंजाबी कम्युनिटी उनका विरोध कर रही थी।

तब शाहरुख खान ने कहा था कि अगर हनी को परफॉर्म नहीं करने दोगे तो मैं भी नहीं करूंगा। इसके अलावा शाहरुख खान ने ये भी समझाया की दिल पर मत लो क्योंकि कुछ लोग विरोध कर रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोग वो हैं जो कि तुम्हारे लिए पागल हैं।

हनी सिंह आगे बताते हैं कि शाहरुख खान उन्होने उसके अगले दिन ये गाना सुनाया था और कहा था कि मैने लिखा है। इसके बाद शाहरुख खान ने कहा था कि ये गाना बकवास है, नहीं चलने वाला है।

हनी सिंह की बात करें तो अपनी बीमारी के चलते वो कुछ समय से गायब थे लेकिन अब वो वापस लौट हैँ। एक बार फिर से सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में हनी सिंह का गाना नजर आया है। लोगों ने हनी सिंह को काफी प्यार दिया है।

Read more about: honey singh shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X