अश्लील है हनी सिंह का गाना 'मखना', इसको तुरंत बैन करना चाहिए- राज्य महिला आयोग
हनी सिंह का गाना जब भी आता है वो धमाल ही करता है और उनके फैंस हमेशा से उनके गाने को लेकर इंतजार में रहते हैं। लेकिन इस समय जो रहा है उससे हनी सिंह काफी ज्यादा मुश्किल में हैं और वो कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का एक गाना मखना रिलीज हुआ था जो कि काफी धमाकेदार तरीके से चल रहा है। इस गाने के लेकर अब एक विवाद सामने आया है और इस गाने को बैन करने की मांग की जा रही है।
दरअसल इस गाने को लेकर हनी सिंह के ऊपर आरोप है कि इसमें महिलाओं के लिए बेहद ही अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो कि बिल्कुल सही नहीं हैं।

इसी लिए पंजाब महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। खबर है कि पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन ने मनीषा गुलाटी ने इस संदर्भ में एक चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मनीषा ने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी को चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा मनीषा ने ये भी कहा कि उन्होने पुलिस से शिकायत की है कि हनी सिंह के खिलाफ कार्यवाही हो क्योंकि उन्होने इस गाने में महिलाओं के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग किया है। अब इस मामले में आगे क्या होता है ये देखने वाली होगी।


Click it and Unblock the Notifications