हनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, 'नशे की हालत में करते थे अश्लील हरकतें'!
यो यो हनी सिंह.. जी हां आपके पसंदीदा सिंगर और रैपर हनी सिंह इस समय काफी विवादों में चल रहे हैं और लगातार उनकी पत्नी शालिनी की तरफ से किसी ना किसी तरह का आरोप लगाया जा रहा है। इस समय एक खबर सामने आई है जिसमें हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने अपने ससुर यानि हनी सिंह के पिता पर एक आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वो उनको मोलेस्ट करते थे और एक बार तो कपड़े बदलने के समय ही वो कमरे में आ गए थे।
यहीं नहीं शालिनी ने अपने ससुर के द्वारा खुद को गलत तरीके से छूने का आरोप भी लगाया है। शालिनी तलवार ने अपने ससुर को लेकर कहा कि कई बार वो नशे की हालत में ऐसा कर चुके हैं और जानबूझकर वो मेरे कमरे में नशे में धुत आते थे और अश्लील हरकतें करते थे।

इसके अलावा उनका आरोप है उनके कई महिलाओं के साथ संबंध भी हैं, इसके अलावा वो नशे के आदी हैं और ड्रग्स भी लेते हैँ। बता दें कि शालिनी के आरोप काफी चर्चा में है लोग कई तरह की बातें हनी सिंह के पिता के लिए कर रहे हैं।
इसके पहले भी शालिनी ने हनी सिंह और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होने हर्जान के तौर पर 10 करोड़ रुपए की मांग भी की है। शालिनी ने कई बात कहीं थीं जो कि काफी चौकाने वाली हैं।
उनका कहना था कि हनी सिंह का ये रवैया शुरु से ही थी। जब वो हनीमून पर मॉरिशस गए थे तब भी हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। अब ये मामला कौन सा मोड़ लेता है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











