बीमारी के दौरान Honey Singh को इन सितारों ने किया था सपोर्ट, ठीक होने के बाद छलका रैपर का दर्द!

honey singh

एक दौर था जब सिंगर और रैपर हनी सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखकर अपने म्यूजिक से इतना बड़ा धमाका किया था कि लोग उनके ही रंग में रंग गए थे। लाइन से उनके सभी एलबम्स और फिल्म पसंद की जा रहीं थीं और वो सिंगिंग के दुनिया के बेताज बादशाह बन गए थे। लेकिन बीच में एक ऐसा दौर आया जब हनी सिंह काफी बीमार हो गए और लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर हो गए थे। कुछ समय पहले उन्होने खुलासा करते हुए बताया कि,

''मैं बाईपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गया था। मुझे पता चला कि मेरे दिमाग में कुछ प्रॉब्लम हो गयी है और इसे मुझे ठीक करना था।" लेकिन अब हनी सिंह ने उन सितारों को लेकर खुलासा किया है जिन्होने उनके मुश्किल समय में उनका साथ दिया था।

रैपर का दर्द छलक गया है और वो अपने फैंस के सामने इसको बयां कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए हनी सिंह ने बताया कि उनकी मदद कई सितारों ने की थी जिसमें से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। दीपिका पादुकोण भी ऐसी ही बीमारी से गुजर चुकी हैं तो वो मेरी समस्या समझ रहीं थीं।

इसके अलावा हनी सिंह ने बताया कि, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने भी उनको बुरे दौर में काफी सपोर्ट किया था। उनका कहना है कि अक्षय पाजी का तो अक्सर फोन आता था लेकिन मैं बात नहीं कर पाता था।

हनी सिंह का ये बयान काफी चर्चा में है लेकिन अब वो इस सब से बाहर आ चुके हैं। हालांकि जब हनी सिंह लौटे तो उनका वजन काफी बढ़ चुका था। अब खबरें हैं कि काफी जल्दी उनका गाना सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाला है जो कि कमाल का साबित हो सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X