Honey Singh ने फिर Badshah को लेकर उगला जहर, कहा-'वो थूकते हैं और फिर उसे चाट भी लेते हैं'

Honey Singh On Badshah: यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। लग रहा है, हनी और बादशाह के बीच की दुश्मनी कभी खत्म नहीं होगी क्योंकि कलाकार कई मौकों पर इस मामले को पब्लिकली उजागर करते रहते हैं।
Badshah से दोस्ती करने को तैयार नहीं Honey Singh
अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'यो यो हनी सिंह: फेमस' के प्रमोशन के दौरान हनी सिंह से भविष्य में बादशाह के साथ फिर से काम करने की संभावना के बारे में पूछा गया। हनी ने उनके साथ काम करने से बिलकुल मना ही कर दिया। जिससे पता चलता है कि वह रैपर के साथ अपनी दुश्मनी खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं।
'मेरी बीमारी का मजाक उड़ाया'
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में हनी ने बादशाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह थूकने वाले और फिर चाटने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, 'लोग अक्सर मुझसे बादशाह के साथ मेरे विवाद के बारे में पूछते हैं। दो लोगों के बीच झगड़ा तब होता है जब दोनों शामिल होते हैं, लेकिन 10 साल तक एक आदमी मुझे गाली देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा और मैंने कभी जवाब नहीं दिया।'
अब तक चुप थे Honey Singh
हनी ने अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं के कारण काम से ब्रेक लिया था और दवाइयों के जरिए अपने बाइपोलर डिसऑर्डर को मैनेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस साल ही मैंने बोलना शुरू किया है और वो भी अपने फैन्स की वजह से। मेरे फैन्स ने मुझे डीएम भेजे, जिसमें लिखा था, 'प्लीज बोलें, यह अब हमारी गरिमा का सवाल है। एक आदमी (बादशाह) लगातार आपके बारे में बुरा बोल रहा है।'
बादशाह पर साधा निशाना
आगे हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने माफी मांगी और अपनी गलती भी मानी। लेकिन वह उन लोगों में से हैं जो थूकते हैं और फिर उसे चाटते हैं। बस देखो, वह फिर से पलट जाएगा। मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं मानता।'
बादशाह खत्म करना चाहते थे दुश्मनी
देहरादून में एक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने कहा कि वह हनी सिंह से सुलह करना चाहते हैं और कहा, 'मेरी जिंदगी में एक ऐसा दौर था जब मैं एक शख्स से दुश्मनी रखता था और अब मैं उस दुश्मनी को पीछे छोड़ना चाहता हूं - और वह हनी सिंह है। मैं कुछ गलतफहमियों की वजह से दुखी था, लेकिन फिर जब हम साथ थे तो मुझे एहसास हुआ कि जोड़ने वाले बहुत कम थे, तोड़ने वाले बहुत थे। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं उस दौर को पीछे छोड़ चुका हूं और मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications