Urfi javed: उर्फी के समर्थन में एक बार फिर आए हनी सिंह, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Urfi javed: उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते हमेशा ही खबरों में रहती हैं, इसके चलते हमेशा ही उर्फी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कुछ सेलेब्स उर्फी के सपोर्ट में आते है ऐसे ही इस बार उर्फी के सपोर्ट में हनी सिंह उतरे हैं।
गौरतलब है कि, सोशल मीडिया सेंसेशन और टेलीविजन एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने स्टाइल के लिए अक्सर ट्रोल्स का शिकार होती हैं। हालांकि, वह जो कुछ भी पहनें सुर्खियों में आ जाती हैं। उर्फी को बायकॉट करने की मांग तो की जाती है।
खैर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उर्फी को समझते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। ऐसे में हनी सिंह भी उर्फी के सपोर्ट में आए हैं, रैपर यो यो हनी सिंह ने भी उर्फी के कपड़ों को लेकर कमेंट किया है।
हनी सिंह ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर टिप्पणी की। साथ ही उर्फी को उनके आउटफिट के लिए जज करने वाले लोगों की सोच की भी आलोचना करते नजर आए।
हनी सिंह ने कहा, 'वह बोल्ड कपड़े पहने है, तो लोग कुछ भी लिखते हैं। वो कुछ भी पहने... 2023 है ये, कहां जा रहे हैं हम लोग?'
रैपर यो यो हनी सिंह ने उर्फी जावेद के उम्दा फैशन सेंस की तारीफ की है। इतना ही नहीं हनी सिंह देश के युवाओं को उर्फी से कुछ सीखने की सलाह देते नजर आए हैं। हनी सिंह का बयान उर्फी जावेद के लिए बेशक आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है।
कुछ दिन पहले एक एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू में, हनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो के लिए उर्फी जावेद के साथ सहयोग करने में अपनी रुचि के बारे में भी बात की थी। हनी ने कहा था, 'हां निश्चित रूप से, अगर कोई गाना बढ़िया सा बना जिसमें मुझे लगे कि वह पूरा अच्छा निभा सकती हैं, तो निश्चित रूप से, क्यों नहीं? मैं उनके लिए शुभकामनाएं और समर्थन की कामना करता हूं।'
खैर इस तरह से ह तो साबित हो कि हनी सिंह को उर्फी जावेद काफी पसंद हैं और उनका फैशन सेंस भी रैपर को पसंद है। गौरतलब है उर्फी आए दिन इस सबके चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं, कई बार इसको लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।


Click it and Unblock the Notifications













