कभी मुंडन में गाना गाती थी ये सिंगर, 100 रुपए में किया काम, आज बनी इंटरनेट सेंसेशन

Ragini Vishwakarma Used To Sing In Mundan Ceremony: फिल्मी दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां पर कब किसकी किस्मत चमक जाए ऐसा कोई भी नहीं कह सकता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारे एक्टर्स से लेकर सिंगर भी हैं जिन्होंने रातों-रात काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। लेकिन अब इसी बीच एक ऐसी बॉलीवुड सिंगर के बारे में हम बात करने जा रहे हैं जिन्होंने एक वक्त पर मुंडन में गाने गाए हैं।
दरअसल यहां पर हम बात कर रहे हैं हनी सिंह के गाने Maniac को आवाज देने वाली मशहूर भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा की। इस समय सोशल मीडिया से लेकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें की रागिनी विश्वकर्मा के इस गाने को काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।
हनी सिंह के एक गाने से रागिनी विश्वकर्मा राठौर रात छा गई और इतना ही नहीं इस समय उनके पास में बॉलीवुड के कई सारे गानों के ऑफर भी आ गए हैं। लेकिन अब हाल ही में रागिनी ने खुद इस बारे में बताया है कि कैसे उनका हनी सिंह के साथ में काम करने का मौका मिला था।
रागिनी ने बात करते हुए कहा कि एक दिन अचानक से उनके पास में हनी सिंह की टीम का कॉल आता है और फोन पर उनसे यह कहा गया कि उनको बॉलीवुड के लिए कोई गाना गाना है। लेकिन बाद में उनका यह पता चला कि रागिनी विश्वकर्मा को हनी सिंह के लिए आवाज देनी होगी।
तब रागिनी ने हनी सिंह को अपने चार गाने सुनाए। बाद में हनी सिंह ने 'दिदिया के देवरा' गाने को चुन लिया और इस के बाद रागिनी ने कई बार इस गाने की रिहर्सल भी की। इस गाने की तकरीबन डेढ़ महीने तक शूटिंग चली और अब यह गाना पुरे सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रहा है।
लेकिन अगर हम रागिनी की बात करें तो आपको बता दें कि उनका पूरा परिवार हारमोनियम और ढोलक पर गाना गाने में माहिर है। गोरखपुर के तरकुलहा मंदिर में होने वाले मुंडन समझ में भी कई बार वह है और उनके परिवार गाना बजाना करते थे। 10 साल की उम्र में रागिनी भी गाना गाना शुरू कर चुकी थी। सिंगर ने बताया कि कई बार यूट्यूबर भी ₹100 देकर उनसे गाना गवाते थे।


Click it and Unblock the Notifications











