..................... हनी सिंह का धमाकेदार गाना 'लोका' हुआ रिलीज- अपनी दमदार आवाज से मचाया हंगामा Honey singh latest song Loca out now - Hindi Filmibeat

हनी सिंह का धमाकेदार गाना 'लोका' हुआ रिलीज- अपनी दमदार आवाज से मचाया हंगामा

यो-यो हनी सिंह ने हाल ही में कुछ दिन पहले अपने अगले गीत "लोका" की घोषणा की थी जिसका अर्थ "क्रेजी" है और इस घोषणा के बाद से ही प्रशंसक अपनी प्लेलिस्ट को अपडेट करने और उनकी धुन पर थिरकने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बहुप्रतीक्षित चार्टबस्टर अब आख़िरकार रिलीज़ हो गया है और इस गाने में वह सब कुछ है जो आपका दिल जीत लेगा! यो-यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर गाना शेयर किया है और लिखते है,"Weekday party mode on with #Loca !Song out now.

गाने के बोल यो यो हनी सिंह और लील गोलू द्वारा लिखित है और यो-यो हनी सिंह व सिमर कौर ने इसे अपनी आवाज़ दी है। यह निश्चित रूप से एक ऐसा गाना है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे!

Recommended Video

Honey Singh dances on Loca at song launch;Watch video | FilmiBeat

honey singh, song, हनी सिंह, गाना

गीत में अपबीट म्यूजिक शामिल की गई है और समर वाइब्स के लिए यह एक परफ़ेक्ट गीत हैं जिसमें अपना एक लैटिन ट्विस्ट शामिल किया गया है। दर्शकों द्वारा इस गाने को पसंद किया जा रहा है और वह इससे बेहद खुश हैं।

यो-यो हनी सिंह ने निश्चित रूप से एक परफ़ेक्ट समर सॉन्ग दे दिया है जिसकी हम सभी की आवश्यकता है! दुबई के खूबसूरत स्थान पर फिल्माए गया यह एक परफेक्ट पार्टी गीत है। यह गीत विशेष रूप से दुबई में फिल्माया गया है और जिसमें अनदेखे दुबई की झलक देखने मिल रही है।

दर्शक इस आगामी गीत को देखने के लिए बहुत उत्साहित थे, जिसे अब रिलीज़ से बाद बेहद पसंद किया जा रहा है। यो यो के लिए 2019 एक सफल वर्ष रहा है जहाँ गायक ने खडके ग्लासी, गुड़ नालो इश्क मीठा और पीयू दट के जैसे सुपरहिट गानों के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

और अब 2020 में, गायक 'लोका' के साथ दर्शकों के दिलो में खास जगह बनाने के लिए तैयार है। "लोका" बॉबी सूरी और हनी सिंह द्वारा सह-निर्मित है और संगीत वीडियो का निर्देशन बेन पीटर्स ने किया है और टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X