पहले पत्नी से लिया तलाक.. फिर गर्लफ्रेंड से किया ब्रेकअप.. फिर इश्क में लाल हनी सिंह, लोग बोले- आइला मलाइका...

Honey Singh Punjabi actress Heera Sohal

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके नए से लेकर पुराने गाने काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं और लोगों को भी काफी पसंद आते हैं। लेकिन जब से उनका तलाक हुआ है तभी से वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

हनी सिंह का नाम टीना थडानी के साथ में जुड़ चुका है और साल 2023 में उनके ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनकी जिंदगी में एक नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। दरअसल बताया जा रहा है कि वह इस वक्त एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं और मुंबई में होली के दौरान उन्हें उनके कॉन्सर्ट में देखा गया था।

हीरा सोहल को फिल्म 'थैंक गॉड' में देखा जा चुका है और वह एक पंजाबी एक्ट्रेस है। अगर उनकी तस्वीरें देखें तो काफी फोटोज में वह एकदम मलाइका अरोड़ा की कॉपी नजर आ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि हीरा सोहल की तस्वीरों को भी काफी पसंद किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हनी सिंह का साल 2022 में शालिनी तलवार के साथ तलाक हुआ। इसी के अलावा एक सूत्र के हवाले से उनके नए रिश्ते को लेकर पुष्टि हुई और फिर एक एल्बम पर बातचीत के दौरान उन्होंने अपने ब्रेकअप को लेकर भी हिंट दिया।

लेकिन अब ऐसा लगता है कि ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से हनी सिंह का दिल दूसरी हसीना पर आ गया है। खबर है कि वह हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं और दोनों को पब्लिकली भी साथ देखा जाता है। हनी सिंह ने जब होली के मौके पर मुंबई में अपना परफॉर्मेंस दिया तो यहां पर हीरा भी मौजूद थी।

इस पर करीबी सूत्र ने कहा कि वह एक साल से डेट कर रहे हैं और दोनों पिछले महीने रोमांटिक ट्रिप पर भी बाहर गए थे। हनी सिंह अपने इस रिश्ते को लेकर ओपन है और वह अपने साथी के साथ में भी नजर आ जाते हैं। इसी के अलावा लोग भी हीरा सोहल की तस्वीरों को देख उनके तुलना मलाइका अरोड़ा से कर रहे हैं।

बता दे कि हनी सिंह दुनिया के लिए अभी अपने इस रिश्ते को छुपा कर रखना चाहते हैं। अगर हम हीरा सोहल की बात करें तो वह पंजाबी एक्ट्रेस है और कई संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी है। उन्हें हिंदी वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड में भी वह नजर आई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X