Honey Singh Girlfriend: तलाक के कुछ ही महीनों बाद हनी सिंह ने इंट्रोड्यूस कराई नई गर्लफ्रेंड

honey singh new girlfriend tina thadani

Honey Singh New Girlfriend: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल हनी सिंह ने अपनी नई गर्लफ्रेंड से मिलाया है। हाल ही में दिल्ली के इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ पहुंचे थे। सिंगर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हनी सिंह और टीना थडानी ने हाल ही में पेरिस का ट्रिप गाने में एक साथ काम किया था, जिसे मिलिंद गाबा और हनी ने मिलकर गाया था। इस इवेंट में हनी सिंह ने अपनी पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ पर भी खुल कर बात की और टीना को अपनी गर्लफ्रेंड भी बताया है।

नई गर्लफ्रेंड के साथ हनी सिंह
इवेंट में हनी सिंह मीडिया और पब्लिक के सामने टीना का हाथ थामे नजर आए। दोनों पहली बार पब्लिकली साथ नजर आए। इस दौरान जहां हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं उनकी लेडीलव टीना थडानी ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आईं। वहीं टीना ने एक स्टाइलिश हैंडबैग भी कैरी किया था, जो उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।

जानिए कौन हैं टीना थडानी
टीना थडानी एक मॉडल हैं जो अक्सर रैंप वॉक करती हुई नजर आती हैं। टीना ने साल 2008 में आई फिल्म 'द मोल' में भी काम किया है, टीना 'ड्रिफ्टर्स अनारकली' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। हनी सिंह और टीना की नजदीकियां हनी सिंह के लेटेस्ट गाने 'पेरिस ट्रिप' के दौरान बढ़ीं, इस गाने में टीना ने काम किया था। टीना एक अच्छी डांसर भी हैं।

हनी सिंह का तलाक
हनी सिंह की एक्स वाइफ शालिनी ने हनी पर बेवफाई का आरोप लगाया था, उनका दावा था कि हनी सिंह का कई महिलाओं के साथ फिजिकल रिलेशन रहा है। वो कभी भी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। वो शादी की तस्वीरें भी नहीं शेयर करते थे न ही पत्नी को करने देते थे। शालिनी ने हनी सिंह पर मार-पीट का आरोप भी लगाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X