'मुसलमान है, उमराह करने जा..' हनी सिंह इस लुक में हुए बुरी तरह ट्रोल, वायरल हो रहा है वीडियो!

यो यो हनी सिंह ने जब से वापसी की है वो चर्चा में रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो किसी ना किसी एलबम के साथ धमाका करते हैँ। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हनी सिंह ने परफॉर्म किया था।
लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी कमाल का है और लोग हनी सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होने लॉग कपड़ा पहना है जिसके बाद लोग उनको मुसलमान कह रहे हैं।
जी हां, हनी सिंह एयरपोर्ट पर हैं और लोग बातें कर रहे हैं। एक फैन ने हनी सिंह के पैर छू लिए तो हनी सिंह ने कहा, ''यार इतना अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं।'' लेकिन लोग उनको इन कपड़ों की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो को देखकर एक ने लिखा है, ''मुसलमान बन गए हो भाई।'' एक ने लिखा, ''उमराह करने जा रहे हो क्या।'' एक ने लिखा, ''हबीबी आप उधर होती हम आपको इधर अंबानी की शादी में ढूंढती।'' एक ने लिखा, ''ये तो मुस्लिम लग रहा है...।'' एक ने लिखा, 'हनी पाजी ने तो दुबई के शेख को भी फेल कर दिया, यो यो हनी सिंह।'' एक ने लिखा, ''कंडूरा अच्छा लग रहा है, आप इसे अच्छे से कैरी कर रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
हनी सिंह की लवलाइफ
हनी सिंह कई मामलों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। उनका कई लोगों से जुड़ चुका है। कुछ समय पहले उनका नाम टीना थडानी के साथ में जुड़ चुका है और साल 2023 में उनके ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनकी जिंदगी में एक नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। दरअसल बताया जा रहा है कि वह इस वक्त एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं और मुंबई में होली के दौरान उन्हें उनके कॉन्सर्ट में देखा गया था। हीरा सोहल को फिल्म 'थैंक गॉड' में देखा गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications