Honey Singh New GF: होटल के कमरे से नई गर्लफ्रेंड संग ऐसी हरकत कर रहे थे हनी सिंह, वायरल हो गई ये तस्वीर

Honey Singh Cozy With New Girlfriend: रैपर और सिंगर हनी सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ रिलेशन को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान हनी सिंह ने तलाक के बाद अपनी नई गर्लफ्रेंड को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था। अब हनी सिंह की गर्लफ्रेंड के साथ कोजी तस्वीर में इंटरनेट पर तूफान खड़ा दिया है। हनी सिंह और टीना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।
दरअसल, हाल ही में हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना थंडानी ने अपना जन्मदिन मनाया है. टीना के जन्मदिन के मौके पर हनी सिंह ने भी अपनी गर्लफ्रेंड टीना पर जमकर प्यार लुटाया है। हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड को विश करते हुए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट भी किया है।
हनी सिंह ने किया बर्थडे विश
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीना के साथ फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। हनी सिंह की इस फोटो में वे टीना के साथ मिरर सेल्फी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ बैकग्राउंड से साफ है कि दोनों किसी होटल में हैं और एक दूसरे के साथ गुड टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सफेद ड्रेस में टीना भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं हनी सिंह का भी गबरू अंदाज साफ झलक रहा है।
ऐसे कराया था इंट्रोड्यूस
इस तस्वीर में हनी सिंह और टीना की कैमिस्ट्री उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले इवेंट में हनी सिंह मीडिया और पब्लिक के सामने टीना का हाथ थामे नजर आए। दोनों पहली बार पब्लिकली साथ नजर आए। इस दौरान जहां हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं उनकी लेडीलव टीना थडानी ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आईं। वहीं टीना ने एक स्टाइलिश हैंडबैग भी कैरी किया था, जो उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।

हनी सिंह और टीना का म्यूजिक वीडियो
इससे पहले हनी सिंह और टीना एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ दिखाई दे चुकी हैं। हनी सिंह और टीना थडानी ने हाल ही में पेरिस का ट्रिप गाने में एक साथ काम किया था, जिसे मिलिंद गाबा और हनी ने मिलकर गाया था। इस इवेंट में हनी सिंह ने अपनी पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ पर भी खुल कर बात की और टीना को अपनी गर्लफ्रेंड भी बताया है।

जानिए कौन हैं टीना थडानी
टीना थडानी एक मॉडल हैं जो अक्सर रैंप वॉक करती हुई नजर आती हैं। टीना ने साल 2008 में आई फिल्म 'द मोल' में भी काम किया है, टीना 'ड्रिफ्टर्स अनारकली' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। हनी सिंह और टीना की नजदीकियां हनी सिंह के लेटेस्ट गाने 'पेरिस ट्रिप' के दौरान बढ़ीं, इस गाने में टीना ने काम किया था। टीना एक अच्छी डांसर भी हैं।

हनी सिंह का तलाक
हनी सिंह की एक्स वाइफ शालिनी ने हनी पर बेवफाई का आरोप लगाया था, उनका दावा था कि हनी सिंह का कई महिलाओं के साथ फिजिकल रिलेशन रहा है। वो कभी भी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। वो शादी की तस्वीरें भी नहीं शेयर करते थे न ही पत्नी को करने देते थे। शालिनी ने हनी सिंह पर मार-पीट का आरोप भी लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications