हनी सिंह घरेलू हिंसा केस: पत्‍नी शालिनी तलवार ने मांगा 10 करोड़ का मुआवजा !

रैपर और सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। महिला घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम के तहत शालिनी ने हनी सिंह पर शारीरिक और मानसिक रूप से हिंसा करने का आरोप लगाया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह से 10 करोड़ के मुआवजा की मांग की है।

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी तलवार ने यो यो हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये की राशि हर्जाने में मांगी है और आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ जानवारों की तरह बर्ताव किया। शालिनी ने कोर्ट में दाखिल 160 पेजों की याचिका में हर्जाने केसाथ 5 लाख रुपये किराए और प्रॉपर्टी व ज्वैलरी को लेकर भी डिमांड की है।

Honey Singh

वहीं इस याचिका के बाद हनी सिंह को कोर्ट ने नोटिस जारी किया और 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है। शालिनी तलवार ने सोशल मीडिया पर भी कई दर्दभरे पोस्ट शेयर किए जिसमें वह महिलाओं के खिलाफ अत्यचारों की बात करती नजर आईं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह के पास करीब 173 करोड़ की संपत्ति है और हर साल 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई वह करते हैं। कहा जा रहा है कि उनके मुंबई से लेकर दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव व दिल्ली समेत कई जगह रिहाइशी बंगले भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X