हनी सिंह घरेलू हिंसा केस: पत्नी शालिनी ने तोड़ी चुप्पी- कई महिलाओं से शादी के बाद सेक्स, होटल में मुझे मारा!

By Filmibeat Desk

मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर से बड़ी कंट्रोवर्सी से जुड़ गए हैं। शालिनी तलवार ने अपने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी याचिका उन्होंने कोर्ट में दाखिल की है।महिला संरक्षण एक्ट के तहत पति हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली में याचिका दायर की है।

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने रैपर हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है। शालिना ने अपनी याचिका में ये कहा है कि हनी सिंह ने शादी के बाद कई महिलाओं के साथ सेक्स किया है। शालिनी ने इस मामले को लेकर हनी सिंह के परिवार का भी नाम सामने लाया है।

honey singh

कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ दायर की गई याचिका में हनी सिंह ने अपनी सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।जो कि सालों से जारी शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा व मानसिक व आर्थिक हिंसा के साथ शादी के बाद हनी सिंह के दूसरे रिश्ते होने का भी आरोप इसमें शामिल किया है।

शालिनी तलवार ने लगाया गंभीर आरोप

शालिनी तलवार ने लगाया गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शालिनी तलवार ने कहा है कि हनी सिंह के हिट सांग ब्राउन रंग दे की शूटिंग के समय हनी सिंह ने अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ सेक्स किया था।जब शालिनी तलवार ने हनी सिंह से इस बारे में पूछा तो उन पर शराब की बोलत फेंक दी गई। शालिनी ने बताया कि उनके साथ ये काफी समय से होता आ रहा है। हनी सिंह अपने करियर के शुरुआती दौर से ही शालिनी के साथ गलत तरीके से पेश आते थे।

हनी सिंह ने की पत्नी के साथ मारपीट

हनी सिंह ने की पत्नी के साथ मारपीट

जब शालिनी ने अपनी और हनी सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थी तो हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट भी की थी। कोर्ट ने हनी सिंह को अपने आप पर लगे इस आरोप को लेकर 28 अगस्त तक जवाब देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने शालिनी के पक्ष में एक अंतरिम आर्डर भी दिया है इसके अनुसार हनी सिंह कोई भी ऐसी प्राॅपर्टी नहीं बेच सकते हैं जिसमें शालिनी तलवार का भी अधिकार है। शालिनी तलवार ने कोर्ट के सामने ये भी रखा है कि हनी सिंह को हनीमून का पैकेज गिफ्ट में मिला था। जब शालिनी और हनी सिंह मॅारीशस पहुंचे तो हनी सिंह का बर्ताव बदला हुआ था।

हनी सिंह ने होटल में पत्नी के साथ की मारपीट

हनी सिंह ने होटल में पत्नी के साथ की मारपीट

शालिनी ने बताया कि हनीमून पर हनी सिंह चुप रहा करते थे। जब शालिनी ने इस पर सवाल किया तो हनी सिंह ने शालिनी को बेड से धक्का देते हुए बोला था कि यो यो हनी सिंह से सवाल पूछने की हिम्मत किसी की नहीं है। हनी सिंह ने तब ये कहा कि वो शालिनी से शादी नहीं करना चाहते थे। हनी सिंह ने वादा किया था इसलिए शालिनी से शादी की। फिर जब हनी सिंह गुस्से में फिर होटल में आएं। शालिनी ने उनसे होटल में अकेला छोड़कर जाने पर सवाल किया तो हनी सिंह ने शालिनी की बेरहमी से पिटाई की।

हनी सिंह का कई महिलाओं से अफेयर

हनी सिंह का कई महिलाओं से अफेयर

करवाचौथ के दौरान का किस्सा बताते हुए शालिनी ने याचिका में बोला है कि हनी सिंह एक शो के दुबई गए थे। लेकिन वापसी में हनी सिंह के बैग से एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें मिली थीं। जब शालिनी ने सवाल किया तो हनी सिंह ने शराब की बोतल को शालिनी की तरफ फेंक दिया। जमीन पर गिरे कांच के टुकड़े से शालिनी घायल हो गई।

हनी सिंह ने की थी 2011 में शादी

हनी सिंह ने की थी 2011 में शादी

गौरतलब है कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को बेशक करीब 10 साल हुए हो लेकिन दोनों का साथ काफी लंबा रहा है। दोनों एक दूसरे को स्कूल समय से जानते हैं। दोनों ने करीब 20 साल डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X