सलमान खान के साथ हनी सिंह ने मिलाया हाथ, इस फिल्म में होगा ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल धमाका!

honey singh, salman khan

सिंगर और रैपर हनी सिंह इस वक्त अपने कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स के अलावा अपनी लवलाइफ को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन इसके अलावा खबरें हैं कि वो एक दमदार फिल्म में अपने म्यूजिक के साथ नजर आने वाले हैं और इसका नाम किसी का भाई किसी की जान होने वाला है। हाल ही में हनी सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए खुद कहा है कि वो भाईजान के साथ काम करने वाले हैं।

इस दौरान हनी सिंह कोईमोई से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''मैं सलमान भाई से कई साल पहले भी मिला था, अब आईफा के दौरान अच्छे से मुलाकात हुई। 2-3 दिन हम साथ रहे और काफी अच्छे डिस्कशन रहे। काफी सुझाव उन्होने मुझे दिए।

अंत में जब मैं दिल्ली पहुंचा तो उन्हें मुझे फोन किया। बोले 'एक गाना है मेरे पास, इसको करोगे?'' इसके अलावा हनी सिंह ने कहा "मैने सलमान भाई से कहा कि मैं गाना करूंगा, मैने गाना सुना और गाना बहुत ही शानदार लगा। मैंने इसमें थोड़ा रैप किया है। मुझे सलमान खान ने हैदराबाद बुलाया जहां ये शूट होना था। किसी का भाई किसी की जान में वो गाना है और मुझे उम्मीद है कि सबको पसंद आएगा। फैंस दीवाने हो जाएंगे।''

हनी सिंह का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में है और लोगों का ऐसा मानना है कि सलमान खान की इस फिल्म में वो कमाल करने वाले हैं। सलमान खान की ये फिल्म मल्टीस्टारर होने वाली है क्योंकि कई शानदार कलाकार इसका हिस्सा होंगे।

सलमान खान के साथ इस फिल्म में शहनाज गिल और सिद्धार्थ निगम भी दिखेंगे और इस फिल्म को निर्देशक फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X