यो यो हनी सिंह के मरने की खबर से मची खलबली
कुछ समय बाद जब हनी सिंह के करीबी सूत्रों से संपर्क हुआ तो पता चला कि हनी सिंह सकुशल अपने दोस्तों के साथ दुबई में मजे कर रहे थे। हनी सिंह ने मीडिया को सूचना देते हुए कहा कि वो सही सलामत हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। हनी सिंह की जो तस्वीरें लीक हुई थीं वो तस्वीरें हनी सिंह के गाने ब्रिंग मी बैक की हैं। इन तस्वीरों ने लोगों को काफी परेशान कर दिया था। यो यो हनी सिंह दुबई में एक बॉक्सिंग लीग लॉंच कर रहा है जिसका टाइटल होगा ग्लोबल फाइटिंग चैम्पियनशिप।
हनी सिंह के अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुके हैं। जब भी कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खराब तबियत के चलते अस्पताल के चक्कर काटता है तो उसके मरने की खबरें आनी शुरु हो जाती हैं। बीते कुछ दिनों में बोनी कपूर के मरने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं क्योंकि बोनी कपूर की कार हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार हुई थी। अब हनी सिंह भी इस तरह की अफवाहों का शिकार हुए हैं। इसके अलावा लता मंगेशकर, आशा पारेश, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना आदि कई कलाकार इस तरह की अफवाहों के शिकार हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
