..................... Honey Singh is in controversy triggered by offensive lyrics of his songs, हनी सिंह ने कहा उन्होंने नहीं लिखे ये भद्दे गाने - Hindi Filmibeat

हनी सिंह ने कहा उन्होंने नहीं लिखे ये भद्दे गाने

By Super

बॉलीवुड के जाने माने गायक और रैपर हनी सिंह का न्यू ईयर की शाम का शो कैंसल कर दिया गया है और इसकी वजह दी है दिल्ली में हुए गैंगरेप केस। गैंगरेप को वजह बनाकर हनी सिंह शायद अपने गाने को विवादास्पद बोल पर दायर हुए केस से छुटकारा पाना चाहते हैं। साथ ही हनी सिंह ने ये भी कह दिया है कि उन्होंने इस गाने के बोल नहीं लिखे हैं। उनके मैनेजर अनूप कुमार ने ये बात मीडिया से कही है।

हनी सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए हैं और उनकी लिरिक्स भी लिखी है। लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे गानों को आवाज दी है जिसके बोल बहुत ही भद्दे और गंदे हैं जैसे कि 'मैं हूं बालात्कारी', 'केंदे पेंचायिया'। इन गानों को लेकर हनी सिंह के खिलाफ कई ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हुई हैं और इसी वजह से लखनऊ के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को बताया था कि इन शिकायतों के चलते ही उन्हें ये एक्शन लेना पड़ा। इस एफआईआर को लेकर जब हनी सिंह के मैनेजर अनूप कुमार से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि गुड़गांव का शो इसलिए कैंसिल किया गया क्योंकि वो लोग दिल्ली गैंगरेप केस को लेकर विरोध जताना चाहते थे। दूसरी तरफ उन्होंने ये भी कहा कि हनी सिंह ने इन गानों के बोल नहीं लिखे हैं।

-

-

-

-

कुमार ने पीटीआई को बताया "हमने शो को इस एफआईआर की वजह से कैंसिल नहीं किया है। हमने इसके कैंसिल किया है ताकि हम भी दिल्ली को इस गैंगरेप की वारदात पर जगा सकें। सिर्फ यही शो नहीं बल्कि हमने दिसंबर 25 का इवेंट भी कैंसिल कर दिया था।" साथ ही उन्होंने कहा हनी सिंह ये बात साफ करना चाहते हैं कि उनका इन विवादास्पद गानों के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। हनी ने कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से कह दिया है कि वो इन वीडियो और गानों को हटा दें और साथ ही अपनी निजी जिंदगी में दखल देने और साथ ही मानहानि का दावा भी करने के लिए कानूनी लड़ाई की तैयारी भी की है।

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X