Watch- Honey Singh के कंसर्ट में क्यों हुआ महिला का ऐसा हाल, सिक्योरिटी ने दरवाजे पर ही महिला के साथ..
Honey Singh Concert My Story India Chapter: रैपर और सिंगर योयो हनी सिंह का माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर टूर मुंबई में चल रहा है। उनके इस म्यूजिक कंसर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। इसी बीच अब हनी सिंह के कंसर्ट में एक ऐसी अनहोनी हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

हनी सिंह के कंसर्ट में महिला का बवाल
हनी सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है ऐसे में उनके इस कंसर्ट में बड़ी तादाद में युवा पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो हनी सिंह की एक महिला फैन का है जो कंसर्ट में एंट्री पाने के लिए भारी मशक्कत करती दिखाई दे रही है।
एंट्री के लिए चढ़ गई गेट के ऊपर
एंट्री गेट बंद होने के कारण महिला कंसर्ट में एंट्री करने के लिए गेट के ऊपर चढ़कर विद्रोह कर एंटरी करने की कोशिश कर रही है। हालांकि तमाम सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौराम महिला काफी गुस्से में भी दिखाई दे रही है।
सिक्योरिटी ने खोल दिए दरवाजे
दरअसल, बताया जा रहा है कि इस महिला के पास टिकट थी। लेकिन भारी भीड़ के कारण महिला एंट्री नहीं कर पाई और सिक्योरिटी के कारण गेट बंद कर दिए गए थे। ऐसे में ये महिला अपने अधिकारी की लड़ाई लड़ती नजर आई। सोशल मीडिया पर इस महिला को लोग असली शेरनी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये है महिलाओं की असली ताकत। इसके साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि इसके बाद गेट खोल दिया गया था।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
एक और शख्स ने महिला का साथ देते हुए लिखा, "ऐसे ही कुछ पुरुष सालों से हर रोज करते दिखाई दे जाते हैं, लेकिन अगर महिला ने ऐसा कर दिया तो फेमिनिज्स के ऊपर बात आ गई। इसलिए ही फेमिनिज्म बहुत जरूरी है।"
महिला की आलोचना
हालांकि सपोर्ट के बीच कई यूजर्स इस महिला की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये होते हैं संगीत के प्रभाव, जैसा संगीत आप सुनेंगे वैसा आप बनेंगे, वैसी शख्सियत आपकी बन जाएगी।" इसके साथ ही कुछ यूजर्स इस लड़की के मां बाप के लिए भी अफसोस जता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











