एक्ट्रेस के इस बॉडी पार्ट को देख खुद को रोक नहीं पाए Honey Singh, कर दिया अश्लील कमेंट, लोगों ने कहा 'ठरकी'

Honey Singh

Honey Singh Comment On Seerat Kapoor: कुछ महीने पहले मिस्र की मॉडल एमा बकर के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों में रहे मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह रोमांस नहीं बल्कि उनका एक अश्लील कमेंट है, जो उन्होंने एक्ट्रेस सीरत कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया गया।

हनी सिंह का कमेंट

तेलुगु फिल्म 'रन राजा रन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सीरत कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह सिल्वर स्ट्रैपलेस सीक्विन्ड टॉप और मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही थीं, और उनका लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ।

इसी पोस्ट पर हनी सिंह ने लिखा- 'Ma ma mia daddy love that booty'। ये कमेंट ना सिर्फ अश्लील है बल्कि डबल मीनिंग भी है। इस कमेंट के बदले एक्ट्रेस सीरत कपूर ने भी बयान दिया और इसे काफी हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए कहा- ' हनी सिंह का कमेंट सरप्राइज है! शुक्रिया OG।'

लोगों के रिएक्शन

अब इस कमेंट पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा- 'आपसे ये उम्मीद तो नहीं थी', दूसरे यूजर ने लिखा- 'ठरक भरी है हनी पाजी में', तीसरे यूजर ने लिखा- 'मैंने पोस्ट नहीं किया, मेरी वोडका ने किया'। एक और यूजर ने लिखा-'इसी वजह से लोग और वुमेन नेशनल कमीशन हनी सिंह को वुमनाइजर बोलते हैं।' एक यूजर ने तो हनी सिंह को ठरक सिंह बोल दिया।

सीरत कपूर कौन हैं?

सीरत कपूर का जन्म 3 अप्रैल 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता विनीत कपूर होटल बिजनेस से जुड़े हैं और मां नीना सिहोता कपूर एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं। सीरत ने पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और फिर मास कम्युनिकेशन में ग्रैजुएशन की पढ़ाई शुरू की, लेकिन एक्टिंग करियर में व्यस्तता के कारण वो इसे पूरा नहीं कर सकीं।

कम उम्र से ही सीरत का रुझान म्यूजिक और डांस की ओर था। 16 साल की उम्र में वो एशले लोबो की डांस अकैडमी में टीचर बन गईं। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया।

सीरत कपूर का वर्क फ्रंट

सीरत ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जैसे-'रन राजा रन', 'टाइगर', 'कोलंबस', 'राजू गारी गाधी 2', 'कृष्णा एंड हिज लीला', 'मा विंथा गाधा विनुमा', 'भामकलापम 2', 'मनमे'। सीरत ने ज्यादातर साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में ही काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: honey singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X