Honey Singh Apologize: दिल्ली की सर्दी वाले अश्लील वीडियो के बाद घुटनों पर आए हनी सिंह, मांगी माफी

Honey Singh Apologize: सिंगर यो यो हनी सिंह कई बार अपने बेबाक अंदाज के चक्कर में विवादों में घिर चुके हैं। अब एक बार फिर से हनी सिंह ने दिल्ली में 'नानकू एंड करण' के कॉन्सर्ट में मंच पर ठंड को लेकर एक अश्लील टिप्पणी की थी जिसके कारण उनका काफी विरोध होना शुरू हो गया। बढ़ते विवाद के बीच हनी सिंह ने तुरंत माफी मांग ली है इसके साथ ही अपनी सफाई भी पेश की है।

Honey Singh Apologize

हनी सिंह ने बीती रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनका मकसद जेन-जी को सेफ सेक्स के लिए जागरुक करना था। कॉन्सर्ट में आने से कुछ एक दिन पहले वो डॉक्टरों से मिले थे। इसलिए उन्होंने सोचा कि वो यूथ को मैसेज देंगे, पर भाषा और तरीका गलत होने के कारण कई लोगों को इससे ठेस पहुंची है।

इस वीडियो में हनी सिंह ने कहा, 'मैं आप सबसे कुछ बात करने आया हूं अभी। सुबह से मेरा वीडियो इंस्टाग्राम पर बहुत वायरल किया जा रहा है एडिट करके, जो काफी लोगों को काफी आपत्तिजनक लग रहा है। मैं आपको उसकी पूरी कहानी बताना चाहता हूं। मैं नानकू और करण के शो पर सिर्फ एक गेस्ट था।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस शो पर जाने से दो दिन पहले ही मेरा गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट के साथ मेरा लंच था। तो उनके साथ मेरा जिक्र चल रहा था और उन्होंने मुझे बताया कि आजकल जो युवा पीढ़ी है, वो सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से बहुत पीड़ित है। ये चीज बहुत ज्यादा चल रही है और बहुत लोग अनसेफ सेक्स कर रहे हैं। मैं जब इस शो पर गया और मैंने जेन-जी ऑडियंस देखी तो मेरी सोच थी कि मैं जेन-जी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दे जाऊं कि आप अनप्रोटेक्टिव सेक्स ना करें और कंडोम का इस्तेमाल करें।'

हनी सिंह ने अपनी सफाई में कहा, 'लेकिन मैंने सोचा कि मैं ओटीटी की भाषा में, जिस तरह की ओटीटी और फिल्में जेन-जी देख रहा है, उस भाषा में बात करूंगा तो इनको ज्यादा समझ में आएगा। लेकिन वो भाषा कईयों को बहुत बुरी लगी। मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, जिनको मेरी वो भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था। इंसान एक गलतियों का पुतला है और मैं कोशिश करूंगा कि आज के बाद ऐसी गलती दोबारा ना हो। मैं अपनी जुबान पर नियंत्रण रखूंगा जब मैं कोई बात बोलूंगा और किसको बोलूंगा, किस तरह बोलूंगा। और मुझे इस चीज का ख्याल रहेगा कि एक बात एडिट होकर गलत तरीके से भी वायरल की जा सकती है। बहरहाल, आपसे माफी।'

हनी सिंह वीडियो में कह रहे हैं, 'बहन***द दिल्ली की ठंड! इसमें ना गाड़ी में लेने में बड़ा मजा आता है इतनी ठंड में। गाड़ी में सेक्स करो, दिल्ली की ठंड में। कंडोम यूज करो दोस्तों, प्लीज। सेफ रहो।'

More from Filmibeat

Read more about: honey singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X