..................... भद्दे शब्दों तक पहुंची बादशाह और हनी सिंह की लड़ाई, लाइव कॉंसर्ट में हनी सिंह ने कही ऐसी बात? Honey Singh and Badshah's fight reached the level of abuses, the rapper responded like this - Hindi Filmibeat

भद्दे शब्दों तक पहुंची बादशाह और हनी सिंह की लड़ाई, लाइव कॉंसर्ट में हनी सिंह ने कही ऐसी बात?

honey singh badshah

रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। आए दिन कुछ ना कुछ सामने आता रहता है और दोनों पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे को जवाब देते रहते हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है।

हनी सिंह इस दौरान कॉंसर्ट में थे और उन्होने 'पापा का कमबैक' वाले बयान पर रिएक्ट करते हुए बादशाह को जवाब दिया है। लेकिन इस दौरान हनी सिंह के बोल बिगड़ गए और उन्होने कुछ भद्दे शब्दों का प्रयोग किया है।

क्या बोले हनी सिंह

हनी सिंह ने कहा, मुझे सबलोग कहते हैं, ''रिप्लाई दो उसको। मैं क्यों रिप्लाई दूं, तुम लोग ऑलरेडी उसकी G**d में...। इसलिए मुझे जवाब देने की जरूरत ही नहीं है।'' हनी सिंह ने जैसे ही ये बात कही फैंस शोर मचा रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि हनी सिंह काफी जल्दी कुछ और भी कह सकते हैं।

बादशाह ने क्या कहा था

कुछ दिन पहले बादशाह ने एक गाना गाया था जिसमें एक लाइन थी, 'यहां पे मैने सीन चेंज किया और कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा' इसके बाद सारा बवाल शुरु हुआ था। हनी सिंह के फैंस ने बादशाह के लाइव कॉंसर्ट में काफी हूटिंग की थी। यहां पर बादशाह ने कहा था, ''कागज ले जाओ कुछ लाइन्स लिखकर दे दूंगा तो पापा का कमबैक हो जाएगा।'' इसी को लेकर अब हनी सिंह ने जवाब दिया है।

लोग कर रहे हैं रिएक्ट

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, हनी सिंह रॉक्स बादशाह फ्लॉप। एक ने लिखा, बादशाह तो सिर्फ बादशाह है। एक ने लिखा, आपकी धूम हमेशा से थी और रहेगी। एक ने लिखा, ये लोग बच्चों की तरह लड़ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वाह क्या रिप्लाई है यो यो हनी सिंह।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। अब देखने वाली बात होगी कि बादशाह इस पर क्या कहते हैं। आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: honey singh badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X