Honey Singh ने Badshah को लेकर फिर उगला जहर, कहा- 'देखो! जियान ज्ञान दे रहा है'

Honey Singh On Badshah: भारतीय रैप इंडस्ट्री के दो दिग्गजों हनी सिंह और बादशाह के बीच कॉम्पटीशन, पब्लिकली झगड़े और चुटकुलों से भरा एक कठिन रिश्ता रहा है। इंडिया टुडे डिजिटल के साथ एक इंटरव्यू में, हनी सिंह ने आखिरकार एक दशक से ज्यादा समय तक चले झगड़े के बारे में बात की।
बादशाह के बारे में कही ये बात
हनी सिंह का वीडियो जो सामने आया है, उसमें उनसे सवाल पूछा जा रहा था कि एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ के बीच ब्लॉक और अनब्लॉक का गेम चल रहा है। इसमें बादशाह की एंट्री होती है और वो ये कहते हैं कि वो ये गलती ना करें, जो मैंने की।
एपी और दिलजीत की लड़ाई को बताया कन्फ्यूजन
इस बात पर हनी सिंह हंसते हैं और कहते हैं कि सबसे पहले ये देखो किया ज्ञान दे कौन रहा है? जियान ज्ञान दे रहा है। हंसी आती है ऐसी बातें सुनकर, लेकिन अच्छी बात ये है कि उसे लगता है कि उसने गलती की है और वो आगे ना करे। लेकिन मुझे नहीं लगता कि एपी और दिलजीत भाई कोई गलती कर रहे हैं। मुझे लगता है कोई छोटी सी कन्फ्यूजन है और बाकी जितना लोगों को आदत है दूसरों के पंगे में घुसने की पब्लिसिटी के लिए... तो साफ नजर आ रहा है कि कोई ज्ञान कम दे रहा है और इस पब्लिसिटी को कैच करने की कोशिश ज्यादा कर रहा है।
एपी और दिलजीत की तारीफ की
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक मैं एपी को जानता हूं, वो बहुत मासूम है और सिंपल आदमी है। बस छोटी सी कन्फ्यूजन हुई होगी और दिलजीत भाई तो वैसे ही बहुत सिंपल और फोकस्ड इंसान हैं।
कैसे हुई लड़ाई
आपको बता दें, हनी और बादशाह का झगड़ा उनके शुरुआती करियर से ही शुरू हुआ था, जब वे इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे कलाकारों के साथ सफल रैप ग्रुप माफिया मुंडीर का हिस्सा थे। "खोल बोतल" और "दिल्ली के दीवाने" जैसे गानों ने उन्हें पब्लिसिटी दिलाई, लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी के कारण ग्रुप अलग हो गया। हनी सिंह और बादशाह, जिन्हें लेकर लोग कहते थे कि उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। वे कॉम्पटीटर बन गए, अक्सर सोशल मीडिया और म्यूजिक के जरिए एक-दूसरे पर कटाक्ष करते रहते थे।


Click it and Unblock the Notifications