..................... Honey Bee took the life of Karisma Kapoor's ex-husband Sanjay Kapoor? know the details! - Hindi Filmibeat

मधुमक्खी ने ले ली करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की जान? पोलो ग्राउंड में क्या हुआ, आ गई पूरी डिटेल्स

sunjay Kapoor karisma Kapoor

Sunjay Kapoor Death Reason- करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के आकस्मिक निधन ने कल सबको हैरान करके रख दिया था। कल ही के दिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामला सामने आया था और रात में संजय कपूर के निधन की खबर सामने आई।

कहा जा रहा है कि संजय कपूर को पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक आया था और अचानक उनकी मौत हो गई। लेकिन अब इस मौत पर एक नया एंगल सामने आया है। लोगों का कहना है कि संजय कपूर की मौत का कनेक्शन मधुमक्खी से भी है। दावा किया जा रहा है कि इस मौत से पहले उनको मधुमक्खी ने काटा था।

क्या हुआ था मौत पहले?

इस मौत की जिम्मेदार लोग मधुमक्खी को भी मान रहे हैं। खबरें हैं कि इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में वो पोलो मैच खेल रहे थे। इस दौरान रफ्तार की हालत में ही उनके मुंह के अंदर एक मधुमक्खी चली गई। थोड़ी देर बाद उनकी हालत खराब होने लगी और वो ठीक तरह से सांस भी नहीं ले पा रहे थे।

जब उनको सांस नहीं आई तो अचानक दिल का दौरा पड़ गया। दरअसल हनी बी ने संजय कपूर के गले में डंक मार लिया था। इस दौरान तकलीफ से गुजरते हुए संजय कपूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लेखक सुहेल सेठ ने इस बात की जानकारी एएनआई से बात करते हुए दी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में क्या नया अपडेट सामने आता है।

करिश्मा कपूर का रिएक्शन...

संजय कपूर से शादी के बाद कुछ सालों में तलाक लेने वाली करिश्मा कपूर का रिएक्शन उनकी मौत पर अभी नहीं आया है। बीती रात मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान को उनके घर पर आते देखा गया था। देखने वाली बात होगी कि करिश्मा इंग्लैंड जाती हैं या नहीं।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X