आ गए #My Choice के डाइरेक्टर.. सबको दिया जवाब!
[बॉलीवुड न्यूज] दीपिका पादुकोण के 'माई च्वॉइस' वीडियो को लेकर जाने कितनी ही कंट्रोवर्सी हुई। लेकिन इन पर इस वीडियो के निर्माता होमी अदजानिया की चुप्पी काफी अजीब और सवालिया लग रही थी। बहरहाल, आखिरकार निर्देशक ने इसका विरोध करने वालों को करारा जवाब दिया।

दीपिका पादुकोण संग 99 अन्य महिलाओं को लेकर बनाए गए अपने वीडियो पर होमी अदजानिया ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं अपने काम से अंदमान में था, लिहाजा यहां उठे मुद्दे से दूर था। लेकिन मैं जैसे ही यहां आया मुझे परिस्थिति का आभास हो गया।
होमी ने कहा, माई च्वॉइस को काफी मिक्सड प्रतिक्रियाएं मिली हैं। लिहाजा, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि यह वीडियो महिलाओं को उनकी आजादी, उनके च्वॉइस के बारे में जागरूक करने के लिए बनाना गया था। चाहे वह च्वॉइस कितनी ही अपरंपरागत क्यों न हों।
महिलाओं के लिए दीपिका की अनुपम भेंट- My Choice
उन्होंने कहा, इस फिल्म का लक्ष्य किसी को प्रमोट करना नहीं, बल्कि आजादी को लेकर था। सिर्फ ढ़ाई मिनट की फिल्म में महिलाओं से संबिधित हर मुद्दे को नहीं दिखाया जा सकता, इसीलिए शब्दों का सहारा लिया गया कि वह आजाद हैं और कोई उन्हें बांध नहीं सकता। लिहाजा, जिन्होंने फिल्म को समझा, फिर भी पसंद नहीं किया तो ये उनकी मर्जी..मैं उनकी इज्जत करता हूं।
कंफ्यूज सोनाक्षी..कब सेक्स का साथ देना कब नहीं, या केवल हैं दीपिका के खिलाफ?
लेकिन जिन्होंने फिल्म को समझा ही नहीं, तो उन्हें मैं बताना चाहूंगा कि जो उन्होंने समझा वह मेरा लक्ष्य नहीं था। बहरहाल ,जिन्होंने वीडियो को सर्पोर्ट किया, उन्हें मैं दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।
होमी ने आगे लिखा, विडिम्बना है कि नासमझी की वजह से यह वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया। लिहाजा, अच्छी बात है कि इसकी वजह से लोग आज लिंग भेद और बराबरी पर बात कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है इस मुद्दे पर सकारात्मक बहस निर्णायक साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












