ऑस्कर एंट्री वाली 'Homebound' ने जीता करोड़ों का दिल, OTT पर घर बैठे देखें फिल्म, जानिए कहां देख सकते हैं मूवी

Homebound

Homebound OTT Release: विशाल जेठवा, जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' हाल ही में खूब चर्चा में है। नीरज घायवान की डायरेक्टेड यह फिल्म 21 मई 2025 को कान्स फिल्म फेस्टिवल के Un Certain Regard सेक्शन में दिखाई गई थी, जहां इसे दर्शकों से काफी तारीफ मिली।

इसके बाद भारत ने इस फिल्म को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा है।

लेकिन अब आप इस फिल्म को OTT पर भी देख पाएंगे। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'एक लंबी जर्नी घर की ओर... एक ऐसी दोस्ती जो घर जैसी लगती है। भारत की ऑस्कर एंट्री, Homebound, अब 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल।'

इस फिल्म को करण जौहर, सोमेन मिश्रा, अपूर्वा मेहता, विपिन अग्निहोत्री और आदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत प्रोड्यूस किया है।

कहानी क्या है?

'होमबाउंड' दो बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो भारत के एक गरीब गांव में रहते हैं। दोनों अपनी मुश्किल जिंदगी से बाहर निकलने और समाज में होने वाले भेदभाव से लड़ने के लिए पुलिस ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं।

कहानी दिखाती है कि कैसे उनके सपनों और चुनौतियों के बीच उनकी दोस्ती और भी मजबूत होती जाती है। लेकिन तभी देशभर में अचानक लॉकडाउन लग जाता है और उनमें से एक दोस्त गंभीर रूप से बीमार हो जाता है।

इसके बाद दोनों को एक लंबा, मुश्किल और भावुक सफर तय करके अपने घर लौटना पड़ता है। इस सफर में उनकी दोस्ती, स्ट्रगल, दर्द और एक-दूसरे के लिए खड़े रहने की ताकत को बहुत खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।

डायरेक्टर नीरज घायवान का रिएक्शन

फिल्म के निर्देशक नीरज घायवान कहते हैं- "यह फिल्म एक सच्ची दोस्ती से प्रेरित है। 'होमबाउंड' यह दिखाती है कि जुड़ाव और करुणा किस तरह एक शांत प्रतिरोध की ताकत बन सकते हैं। बड़े-बड़े फेस्टिवल्स में इसे काफी प्यार मिला, और अब नेटफ्लिक्स पर 190 देशों के दर्शक इसे देख सकेंगे। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।"

More from Filmibeat

Read more about: vishal jethwa janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X