अक्षय के आइडिया पर सरकार की मुहर..शहीदों की मदद के लिए ऐप लॉन्च

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अक्षय कुमार के मोबाइल एप भारत के वीर को लॉन्च किया है जो शहीद जवानों की सहायता के लिए है।

By Shweta

अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवार वालों की मदद के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के शानदार आइडिया पर सरकार की मुहर लग गई। केन्द्रीय बलों के जवानों के परिजनों को मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आर्थिक मदद पहुंचाने की सुविधा शुरू कर दी गई है।

ऐप की लॉन्चिंग के मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'देश की सेवा करते हुए यदि कोई जवान या अधिकारी शहीद होता है तो किसी भी सूरत में उनके परिवार को 1 करोड़ से कम धनराशि नहीं मिलनी चाहिए।' आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने ये आइडिया सरकार को सुझाया था कि जवानों की मदद के लिए एक ऐसी एप,वेबसाइट होनी चाहिए जिससे उनकी आर्थिक मदद हो सके।

home-minister-rajnath-singh-launches-akshay-kumar-s-mobile-app-bharat-ke-veer

इस वेबसाइट और ऐप के ज़रिए कोई भी अपनी इच्छानुसार किसी भी शहीद की आर्थिक सहायता कर सकता है या फिर 'भारत के वीर' कोष में अपना दान दे सकता है।मदद की राशि जमा कराने की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है और यह सीमा पूरी होते ही सबंधित शहीद के परिजनों की मदद का विकल्प वेबसाइट से अपने आप हट जाएगा।

आपको बता दें कि पहले भी अक्षय कुमार ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमलों में शहीद जवानों की आर्थिक मदद की थी और इसके अलावा भी वो हमेशा लोगों से अपील करते रहते हैं वो शहीदों के परिवार की मदद करें। अक्षय कुमार आर्मी के जवानों को देश का असल हीरो मानते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X