..................... Homble Films' Kantara completes 100 days, still ruling the theaters and ruling the heart of Movie Lovers। होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा' के पूरे हुए 100 दिन, सिनेमाघरों में अब भी कर रही है राज - Hindi Filmibeat

कम नहीं हो रहा 'कांतारा' का क्रेज, 100 दिनों के बाद भी कर रही है सिनेमाघरों में राज

Kantara Movie

'कांतारा' ने 2022 में जिस तरह दर्शकों के दिलों पर राज किया, वह किसी जादू से कम नहीं था। होम्बले फिल्म्स ने भारत के दिल से 'कांतारा' की मनोरंजक और आकर्षक कहानी के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर लिस्ट में एक और गौरव जोड़ लिया। इस फिल्म ने पहले दिन से न सिर्फ दर्शकों के मन पर अपनी अलग छाप छोड़ी, बल्कि दुनिया भर से सराहना हासिल की। 20 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने आज सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं।

ऐसे में होम्बले फिल्म्स के इतिहास में इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के 100 डे पोस्टर के साथ एक नोट साझा किया और कैप्शन में लिखा -'#DivineBlockbusterKantara के 100 दिन पूरे होने का सेलिब्रेशन, एक ऐसी फिल्म जिसे हम हमेशा याद रखेंगे, जिसने हमें अपनी जड़ों की तरफ वापस खींचा और हमें अपनी परंपराओं से हैरान कर दिया। कुडोस जिन्होंने इस फिल्म को बनाया। #Kantara #100DaysOfKantara।'

कांतारा 2022 की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो वास्तव में साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों से अपार प्यार हासिल किया बल्कि क्रिकेट से लेकर मनोरंजन और भारत मंत्रालय तक के विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी और मशहूर हस्तियों ने फिल्म को स्वीकार किया और फिल्म के लिए अपना समर्थन और प्यार दिखाया।

यहां गौर करने वाली एक और बात यह है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद भी यह सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शकों द्वारा देखी जा रही है। ऐसे में कह सकते है कि फिल्म के लिए लोगों का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है।

कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया हैं। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X