हॉलीवुड को चाहिए मुन्ना भाई

मुन्नाभाई नाम का यह कैरेक्टर विदेशों में भी धमाल मचा रहा है। इसकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हॉलीवुड की एक प्रोडक्शन कंपनी ने मुन्नाभाई के प्रोड्यूसर को 500 करोड़ रूपये का ऑफर दिया है और वह चाहती है कि मुन्नाभाई की कार्टून सीरिज के अलावा कॉमिक्स के रूप में भी पब्लिश हो।
दरअसल हॉलीवुड के इस प्रोडक्शन हाउस ने एक सर्वे कराया था इससे यह पता चला कि मुन्नाभाई सीरीज को इंडियन ऑडियंस ने बहुत पसंद किया और वे इस सीरीज के थर्ड पार्ट का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बारे में जब विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के सीईओ समीर राव से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि हम सभी जानते हैं कि मुन्नाभाई की बॉलीवुड में क्या वैल्यू है, हां हमारे पास यह ऑफर आया था लेकिन हमने इसे नकार दिया। वो इस कल्पना को कमर्शियली इस्तेमाल नहीं करना चाहते।


Click it and Unblock the Notifications