SURPRISE: सलमान की 'सुल्तान' में दिखेगा हॉलीवुड जैसा एक्शन..धमाकेदार
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की अगली एक्शन- थ्रिलर फिल्म 'सुल्तान' आजकल काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। जबसे फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज किया गया है, दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित है। हालांकि अभी तक फिल्म की हिरोइन का कुछ पता नहीं। बहरहाल, हमें फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी मिली है।

बता दें, फिल्म के लिए फेमस हॉलीवुड स्टंट स्पेलिस्ट Larnell Stovell को शामिल किया गया है। यानि की अली अब्बास जफर की इस फिल्म में आपको हॉलीवुड लेवल का स्टंट दिख सकता है।
लारनेल स्टोवाल ने अब तक कई जबरदस्त हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लिहाजा, यह दिलचस्प है कि इस बार सलमान खान हॉलीवुड स्टंट स्पेलिस्ट के साथ काम करने वाले हैं। उम्मीद है फैंस को कुछ अलग और ज्यादा देखने को मिलेगा।
ViDEO: 'बजरंगी भाईजान' डॉयलोग प्रोमो.. सलमान का जबरदस्त एक्शन
हालांकि फिल्म 'किक' में भी सलमान को हॉलीवुड एक्शन स्पेलिस्ट स्टेफैन रिचर ने ही ट्रेन किया था। बता दें, सुल्तान में सलमान एक 40 साल के पहलवान की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, एक्ट्रेस की तलाश अभी जारी है।
हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि निर्माता ने प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया था। लेकिन प्रियंका ने इंकार कर दिया और उन्हें परिणीति का नाम सुझाया। बहरहाल, अब देखना है कि सलमान के अपोजिट किस एक्ट्रेस को फाइनल किया जाता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













