बॉलीवुड में निवेश बढाएंगे हॉलीवुड स्टूडियो

By Staff

Hollywood Studios Logo
हॉलीवुड फिल्मों की भारतीय बाजार में बढ़ती हुई सफलता से उत्साहित हो कर विभिन्न हॉलीवुड स्टूडियो भारतीय फिल्मों में निवेश के लिए इच्छुक हैं। 'सांवरिया', 'चांदनी चौक टू चाइना' और 'रोडसाइड रोमियो' जैसी फिल्मों के निर्माण में योगदान दे चुके अमेरिकी प्रोडक्शन हाउस इन फिल्मों के भारत में सफल ना होने के बाद भी यहां खुद को स्थापित करने के लिए बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं।

मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (एशिया-पैसिफिक) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक माइकल एलिस कहते हैं, "हमने जाना है कि हॉलीवुड के स्टूडियो का भारतीय बाजार में बहुत छोटा हिस्सा रखते हैं। बाजार में हमारा 10 प्रतिशत से भी कम हिस्सा है।" मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन अमेरिकी मोशन पिक्चर्स, होम वीडियो और टेलीविजन उद्योग को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने कहा, "हम अपने सभी स्टूडियो को भारत में फिल्मों या टेलीविजन कार्यक्रमों का सह-निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और यह बहुत उत्साहित करने वाली बात है क्योंकि फिर हम भारतीय बाजार के लिए उत्पाद बना सकेंगे। हम उस स्तर पर भागीदारी करने की कोशिश करेंगे।"

कोलम्बिया ट्राइस्टार मोशन पिक्चर्स ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से सह-निर्माण का चलन शुरू किया था। वार्नर ब्रोस ने रोहन सिप्पी की फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' का सह-निर्माण किया था और 'सास बहू और सेंसेक्स' के वितरण अधिकार खरीदे थे।

इसके बाद वाल्ट डिजनी स्टूडियो ने यशराज फिल्म्स की एनीमेशन फिल्म 'रोडसाइड रोमियो' के लिए सहयोग किया था। इस तरह से बनी एक भी फिल्म को हालांकि सफलता नहीं मिल सकी थी। यद्यपि एलिस कहते हैं कि भारतीय बाजार में जगह बनाने के लिए हॉलीवुड स्टूडियो लगातार फिल्मकारों के साथ सहयोग करते रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X