..................... Hollywood strike: Deepika Padukone’s Project K launch; Alia Bhatt’s Heart of Stone promotions called off - Hindi Filmibeat

Hollywood Strike: हॉलीवुड में हड़ताल पर राइटर्स और एक्टर्स, दीपिका- आलिया की फिल्मों पर भी पड़ेगा असर!

hollywood-strike-deepika-padukone-project-k-launch-alia-bhatt-heart-of-stone-promotions-called-off

Deepika Padukone- Alia Bhatt's film: अमेरिका में इन दिनों काम पूरी तरह से ठप्प है। दो महीने से हॉलीवुड राइटर्स कम वेतन और AI के बढ़ते प्रयोग के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हैं। अब इस हड़ताल में हॉलीवुड के एक्टर्स भी साथ आ चुके हैं। लॉस एंजिल्स में नेटफ्लिक्स के ऑफिस के बाहर 1.71 लाख राइटर्स और एक्टर्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

हड़ताल में बैठे राइटर्स- एक्टर्स किसी भी फिल्म या प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हड़ताल का प्रभाव बॉलीवुड कलाकार दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की फिल्मों पर भी दिख सकता है।

दीपिका पादुकोण- आलिया भट्ट की फिल्में प्रभावित

दीपिका फिलहाल 20 जुलाई को प्रोजेक्ट के का पहला लुक लॉन्च करने के लिए सैन डिएगो में हैं। प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और पदुकोण अभिनीत यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी साइंस-फिक्शन कहानी है, जिसे ध्यान में रखते हुए निर्देशक नाग अश्विन को कॉमिक कॉन में फिल्म की यात्रा शुरू करनी थी।

हालांकि, एक सूत्र ने खुलासा किया, "सैन डिएगो कॉमिक-कॉन जैसे इवेंट इस हड़ताल से प्रभावित होंगे क्योंकि हॉलीवुड एक्टर्स उनमें हिस्सा नहीं लेंगे। प्रोजेक्ट K की टीम क्रिएटिव समुदाय के साथ एकजुटता के प्रतीक के रूप में लॉन्च को आगे बढ़ा सकती है।"

आलिया के हॉलीवुड डेब्यू पर पड़ा असर

वहीं, आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के प्रमोशन पर भी असर पड़ा है। 11 अगस्त को रिलीज होने से पहले, नेटफ्लिक्स फिल्म के सितारे - गैल गैडोट, जेमी डोर्नन और आलिया भट्ट - को लॉस एंजिल्स में व्यापक प्रचार करना था। आलिया को इस हफ्ते प्रमोशन शुरू करने के लिए लॉस एंजिल्स जाना था। लेकन फिलहाल, इसे रोक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X