देसी एक्ट्रेस को चिल्लर और विदेशी हसीना पर जमापूंजी लुटा रहे प्रोड्यूसर? इस हीरोइन को मिला 500 करोड़ का ऑफर!

Sydney Sweeney

Sydney Sweeney Bollywood debut news: बॉलीवुड में आज भी लीड एक्टर और एक्ट्रेस की फीस का अंतर चर्चा का विषय है। लेकिन बात जब विदेशी हसीनाओं की आती है तो प्रोड्यूसर अपनी बड़ी से बड़ी जेबें भी ढीली करने लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है।

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी, जिन्हें टीवी सीरीज Euphoria और The White Lotus से पहचान मिली, अब बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। खबर है कि उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक में काम करने का ऑफर मिला है।

530 करोड़ रुपये का ऑफर

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्रोडक्शन हाउस ने सिडनी को लगभग 45 मिलियन पाउंड (करीब 530 करोड़ रुपये) की डील ऑफर की है। इसमें 35 मिलियन पाउंड (लगभग 415 करोड़ रुपये) बतौर फीस और 10 मिलियन पाउंड (करीब 115 करोड़ रुपये) स्पॉन्सरशिप डील्स शामिल हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि सिडनी की ग्लोबल फैन फॉलोइंग इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर एक नई पहचान दिलाएगी।

कहानी और शूटिंग प्लान

फिल्म की कहानी एक अमेरिकी स्टार और भारतीय सेलिब्रिटी के बीच रोमांस पर आधारित होगी। शूटिंग की शुरुआत 2026 की शुरुआत में होने की संभावना है। फिल्म की लोकेशन न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन और दुबई जैसे बड़े शहर होंगे।

सिडनी का रिएक्शन

एक सूत्र के अनुसार, सिडनी इस ऑफर से बेहद हैरान थीं क्योंकि इतनी बड़ी रकम बहुत कम एक्ट्रेस को मिलती है। हालांकि अभी तक उन्होंने इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है। सूत्रों के मुताबिक, 'यह उनके करियर को एक नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट हो सकता है। पैसा ही सब कुछ नहीं है, और सिडनी इस वक्त कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी बिज़ी हैं, लेकिन यह फिल्म उन्हें ग्लोबल लेवल पर और भी बड़ा बना सकती है।'

सिडनी स्वीनी का वर्क फ्रंट

सिडनी जल्द ही Christy नाम की फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें वह अमेरिका की पहली महिला बॉक्सर क्रिस्टी मार्टिन का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में बेन फोस्टर और मेरिट वेवर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में वह अमेरिकी डेनिम ब्रांड American Eagle की कैंपेन का भी हिस्सा बनी थीं, जहां उनके लुक और स्टाइल की जमकर तारीफ हुई।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood film
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X