हॉलीवुड बना 'हॉलीवीड'..पढ़ें क्या है माजरा
हॉलीवुड का मशहूर साइन के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर उसे HOLLYWOOD से HOLLYWEED कर दिया।
हॉलीवुड का मशहूर साइन के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर उसे HOLLYWOOD से HOLLYWEED कर दिया। दरअसल, ऐसा सुनने में आया है कि नए साल के मौके पर किसी ने मज़े मज़े में इसकी स्पेलिंग के साथ छेड़छाड़ कर इसे 'हॉलीवीड' कर दिया।

हॉलीवुड रिपोर्टर की मानें तो नए साल पर शरारत करते हुए से एक व्यक्ति सांता मोनिका पर्वत के हालीवुड हिल्स इलाके में माउंट ली पर चढ़ गया। उसने तिरपालों की मदद से करके हॉलीवुड के साइन में दो 'ओ' अक्षरों को 'ई' अक्षरों में बदल दिया।
#Shock: कंगना रनौत ने किया खुलासा...ब्लू फिल्म करने को भी तैयार थीं!
आपको बता दें कि ह पहली घटना नहीं है जब हॉलीवुड साइन के साथ छेड़छाड़ की गई है। एक बार इसे बदलकर हॉलीवुडलैंड कर दिया गया था तकि एक लोकल रियल स्टेट डेवलेपमेंट कंपनी का विज्ञापन किया जा सके। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिक्योरिटी कैमरा की फुटेज के जरिए वो उस शख्स को खोजने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











