बिपाशा ने कहा अच्छी बुरे की समझ है

उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म सिंगुलैरिटी साइन की है और इस फिल्म के बारे में विस्तार से बताया कि फिल्म की कास्टिंग से सिलसिले में जब रोलेंड भारत आये, तब वो मुझसे काफी प्रभावित हुए। रोलेंड ने मुझे अपनी फिल्म में लेने की इच्छा जाहिर की। यह अंग्रेजों और मराठाओं के बीच हुए युद्ध पर आधारित काल्पनिक कहानी है।
जिसमें मैं एक मराठा महिला योद्धा का किरदार निभा रही हूं। जो एक दुश्मन अंग्रेज से प्यार कर बैठती है। बिपाशा ने कहा कि लम्हा ज्यादा नहीं चली, लेकिन उसमें मेरे काम की काफी प्रशंसा हुई। उसके बाद की फिल्में हिट रही हैं। बिपाशा से कहा कि मैं पहले इस बात से अनजान थी कि किस तरह की फिल्में करनी है। किस तरह की नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











