बुढि़या लगी ऐश्वर्या राय
बालीवुड स्क्रीन दिवा ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई तरह के रोल निभाए है। अब फिल्म एक्शन रिप्ले में ऐश्वर्या एक बुढ़ी महिला का किरदार निभाने जा रहीं है। फिल्म के निर्देशक विपुल शाह ने ऐश्वर्या के मेकअप के लिए हालीवुड से मेकअप कलाकार को बुलाया है।
अगर मीडिया की खबरों पर भरोसा करें तो ऐश्वर्या ने हालीवुड मेकअप कलाकार से मेकअप करवाने से इंकार कर दिया। लेकिन विपुल ने इस बात से इंकार करते हुए कहा, ''ऐश ने हालीवुड मेकअप कलाकार पॉल से मेकअप करवाने में कोई नखरा नहीं दिखाया। ऐश्वर्या का मेकअप करने में काफी समय लगा क्योंकि बुढिया का गेटअप देखा कोई आसान काम नहीं था। ''
विपुल ने यह भी बताया कि फिल्म फ्लैश बैक में चलती है इसलिए ऐश को कुछ दृश्यों में बुढ़ा लगना है। फिल्म में अक्षय कुमार भी काम कर रहें है।
More from Filmibeat
action replay aishwarya rai akshay kumar अक्षय कुमार एक्शन रिप्ले ऐश्वर्या राय बालीवुड विपुल शाह bollywood hollywood vipul shah


Click it and Unblock the Notifications











