हॉलीवुड मांगे मोर अनिल कपूर..

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्मकार उमेश मेहरा की 'हम तुम्हारे' से की थी, इसमें वो सह कलाकार के रूप में मौजूद थे। लेकिन उनकी पहचान बनीं सन् 1983 की फिल्म वो सात दिन... से जिसमें उनके साथ नासिरूद्दीन शाह और पद्ममिनी कोल्हापूरे। अनिल ने कुछ तमिल की फिल्मों में भी काम किया है। मशाल , तेजाब, मेरी जंग, कर्मा मिस्ट इंडिया, रामलखन, बेटा जैसी फिल्में करके अनिल कपूर नंबर वन की पोजिशन पर बैठ गये, उनकी सफलता का सफर आज भी बदस्तूर जारी है।
जिसा जीता जागता प्रमाण है कि अनिल कपूर का हॉलीवुड में काम करना , उनकी मांग बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी जोरों पर हैं। फिलहाल अभी डेट फिक्स नहीं हुई ह उनकी आने वाली फिल्म की, सिटीज की। फिलहाल तो वो अपने हॉलीवुड साथियों के साथ मुंबई का मजा ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











