मिस्टर एंड मिसेज पिट बन ही गए ब्रैड और एंजलिना
पेरिस। पहली बार 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ,' से पर्दे पर आग लगाने वाली हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी अब हकीकत में 'मिस्टर एंड मिसेज पिट' बन गई है। जी हां बात हो रही है हॉलीवुड के हॉटेस्ट सेलेब्रिटी कपल ब्रैड पिट और एंजलिना जॉली की जिन्होंने शुक्रवार को फ्रांस में शादी कर ली है।

दोनों पिछले नौ साल से रिलेशनशिप में हैं और छह बच्चों के माता-पिता हैं। इन दोनों के प्रवक्ता की ओर से इनकी शादी की पुष्टि की गई।
दोनों ने अपनी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और कुछ दोस्तों को ही आमंत्रित किया था।
पिट के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक दोनों ने पहले कैलिफॉर्निया के जज से शादी का सर्टिफिकेट लिया और फिर फ्रांस में शादी का फंक्शन रखा। इस समारोह में उनके छह बच्चे भी शामिल हुए थे।
एंजेलीना अपने बड़े बेटों मैडॉक्स और पैक्स के साथ चर्च में आईं, उनके बच्चे जहारा और विवेन भी मौजूद थे। वहीं दो और बच्चों शिलोह और नॉक्स ने उन्हें अंगूठियां दी।
इससे पहले ब्रैड पिट ने वर्ष 2000 में जेनिफर एनिस्टन से शादी की थी, लेकिन 2005 में वे अलग हो गए थे। जोली की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिली बॉब थॉरटोन (2000-2003) और जॉली ली मिलर (1996-1999) से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











