विद्युत जामवाल स्टारर Sanak की रीमेक राइट्स के लिए हॉलीवुड फिल्ममेकर्स ने किया विपुल अमृतलाल शाह को अप्रोच

विद्युत जामवाल स्टारर एक्शन- थ्रिलर फिल्म सनक ने इसी महीने अपने रिलीज के एक साल पूरे किये हैं। संयोग से इसी बीच फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह को एक हॉलीवुड फिल्म निर्माता द्वारा अमेरिका में सनक की रीमेक बनाने के लिए अप्रोच किया गया है।
हाल ही में, विपुल अमृतलाल शाह से हॉलीवुड फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर काइलन टायंग ने अमेरिका में सनक का रीमेक बनाने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए पूछताछ की है। काइलन टाइंग ने लॉस्ट एंड फाउंड, गिगलबट जैसी कई और फिल्मों का निर्देशन किया है।
जब इस सिलसिले में हमने विपुल शाह से बात की तो उन्होंने कहा, "मेरे निर्देशक कनिष्क वर्मा को यह मेल किया गया था और उन्होंने इसे मुझे भेज दिया। मैं बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे जीवन में एक अमेजिंग कोइंसिडेंस है कि मेरी पहली फिल्म आंखें के लिए भी हॉलीवुड से अप्रोच किया गया था, हालांकि किसी वजह से, यह मुमकिन नहीं हुआ।"
विपुल शाह ने आगे कहा, "प्रोडक्शन हाउस के रूप में यह एक अविश्वसनीय सम्मान है। मुझे नहीं पता कि यह लॉक हो पाएगा या नहीं, लेकिन पूरी विनम्रता के साथ मैं कह सकता हूं कि, मैं एकमात्र व्यक्ति हूं जिसकी दो फिल्मों के रीमेक के लिए हॉलीवुड द्वारा पूछताछ की गई है और मुझे लगता है कि यह कमाल है। मैं वास्तव में अपनी टीम, विद्युत जामवाल, कनिष्क वर्मा, रुक्मिणी मैत्रा, चंदन रॉय सान्याल, मेरे पूरे टेक्निकल क्रू, मेरे डीओपी प्रतीक देवड़ा, मेरे संपादक संजय शर्मा, मेरे एक्शन डायरेक्टर एंडी लॉन्ग को को बधाई देता हूं जिन्होंने कोविड जैसे मुश्किल समय में इस तरह से बेहतरीन फिल्म बनाई। मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह सफल होगा। यह हम सभी के लिए एक बड़े सम्मान की बात होगी।"
इसके अलावा, विपुल अमृतलाल शाह के लेटेस्ट वेब शो 'ह्यूमन' ने हाल ही में अवॉर्ड सेरेमनी में 6 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं.. क्योंकि वे राष्ट्रीय पुरस्कारों में बतौर जूरी चेयरमैन जिम्मेदारियों में बिजी थे, इसलिए अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल नहीं हो सके थे।


Click it and Unblock the Notifications











