वरूण धवन की 'कुली नंबर 1' से CLASH होगी ये जबरदस्त 'सुपरहीरो' फिल्म!
बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक विडो' के भारत में रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। स्टारेट जोहानसन स्टारर यह फिल्म 30 अप्रैल को भारत में दस्तक देगी। एवेंजर्स एंडगेम के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, खास बात है कि भारत में यह फिल्म वरूण धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' के साथ क्लैश कर रही है।
'ब्लैक विडो' मार्वेल के सबसे शानदार किरदारों में से एक है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। एवेंजर्स सीरिज में इस किरदार ने खूब वाहवाही पाई है। खासकर एवेंजर्स एंडगेम में ब्लैक विडो का जाना फैंस को इमोशनल कर गया था और लोगों को ब्लैक विडो का बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में नताशा अपने अतीत का सामना करती दिखेगी।

भारत में यह फिल्म यूएस से एक दिन पहले यानि की गुरुवार को ही रिलीज हो रही है। भारत में हॉलीवुड फिल्मों का बढ़ता क्रेज देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वरुण धवन और सारा अली खान की 'कुली नंबर वन' को जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। 'कुली नंबर वन' 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











