..................... ब्लैक पैंथर में दमदार किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन Hollywood film Black Panther Actor Chadwick Boseman passes away due to Cancer - Hindi Filmibeat

ब्लैक पैंथर में दमदार किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी बुरा साबित हुआ है और इस साल एक के बाद एक कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन इस समय हॉलीवुड से भी एक बुरी खबर आ रही है और वो ये है कि मशहूर फिल्म ब्लैक पैंथर में दमदार किरदार निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा सदमें में हैं और लोग सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

बता दें कि उनका निधन शनिवार को 43 साल की उम्र में हुआ है और वो कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। हिंदी फिल्म सिनेमा के कई सितारे इस खबर के बाद शोक में डूबे हैं। उनकी फैन फॉलोविंग पूरी दुनिया में थी और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते थे।

hollywood, news, हॉलीवुड, न्यूज

अभिनेता की बीमारी को लेकर पता चला है कि वो लगभग 4 साल से कैंसर से पीड़ित थे और अपना इलाज करवा रहे थे। एक मशहूर न्यूज एजेंसी की मानें को कचैडविक बोसमैन के साथ उनका परिवार आखिरी समय में उनके साथ ही था।

उनके निधन की खबर खुद उनके परिवार के द्वारा मीडिया को दी गई थी जिसके बाद लगातार उनको लेकर चर्चा हो रही है। ब्लैक पैंथर उस साल की कुछ शानदार फिल्मों में से एक थी..

जिसको काफी पसंद किया गया था। उनके अभिनय के लोग कायल थे। लेकिन इस समय एक और सितारा हमें छोड़कर जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X