Robert De Niro के पोते की मौत के बाद एक महिला गिरफ्तार, इसी की वजह से गई रोड्रिग्ज की जान?

robert de niro

कुछ समय पहले मशहूर हॉलीवुड निर्देशक रॉबर्ट डी नीरो के घर से एक बुरी खबर सामने आई थी और पता चला था कि उनका 19 वर्षीय पोता अब इस दुनिया में नहीं रहा। उनका पोता नाम लिएंड्रो डी नीरो रोड्रिग्ज का निधन हो गया और वो अपने रूम में मृत पाए गए थे।

इसके बाद खबरें आईं थीं ड्रग्स के कारण उनकी मौत हुई है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको जानना चाहिए। अब इस केस में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। पता चला है कि ड्रग्स के ओवरडोज के कारण रोड्रिग्स की मौत हुई थी।

इसके बाद सोफिया हेली मार्क्स नाम की एक 20 वर्षीय महिला को कथित तौर पर ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके कारण किशोर की मौत हुई। जी हां, आरोप हैं कि इस महिला ने रॉबर्ट के पोते ड्रग्स के हैवी डोज दिए थे। अब देखने वाली बात ये होगी कि इसमें आगे क्या होता है।

लेकिन जो हुआ है उसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो पाएगी। फिल्ममेकर की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं हैं। 19 साल की उम्र में अपने पोते के निधन से निर्माता निर्देशक काफी ज्यादा हताहत थे और उन्होने तब कहा था, "मैं अपने प्यारे पोते लियो के निधन से बहुत व्यथित हूं।

हम सभी की संवेदनाओं की बहुत सराहना करते हैं। हम चाहते हैं कि लियो के निधन पर शोक मनाने के लिए हमें गोपनीयता दी जाए।" इसके बाद उनका बयान काफी चर्चा में है और लोग आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। रॉबर्ड डी नीरो ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में निर्देशित की हैं जिनको पूरी दुनिया ने सराहा है।

More from Filmibeat

Read more about: robert de niro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X