इस हॉलीवुड निर्देशक ने की RRR की तारीफ, आलिया भट्ट बोलीं- 'मेरी सुबह खूबसूरत हो गई'

alia bhatt

आलिया भट्ट भी आरआरआर का हिस्सा थीं, उन्होने सीता का दमदार किरदार निभाया था और लोगों ने उनके किरदार की जमकर सराहना की थी। हालांकि उनको लिमिटेड स्क्रीन स्पेश मिला था लेकिन अपने अभिनय से उन्होने फिल्में अपनी छाप जरूर छोड़ दी थी। इस वक्त आरआरआर का दौर है और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में छा जाने के बाद फिल्म चर्चा में चल रही है।

लेकिन आज की सुबह आरआरआर और आलिया भट्ट के लिए बेहद खास है क्योंकि एक अमेरिका पत्रकार की मानें तो हॉलीवुड फिल्म अवतार के निर्देशक जेम्स कैमरुन ने आरआरआर की तारीफ की है।

इसी को लेकर आलिया भट्ट काफी खुश हैं और उनका कहना है कि ये काफी खूबसूरत सुबह है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्वीट को साझा करते हुए, आलिया ने लिखा, "उफ्फ्फ क्या खूबसूरत सुबह है।"

जेम्स कैमरून

जेम्स कैमरून

आरआरआर के ट्विटर हैंडल ने एक अमेरिकी पत्रकार ऐनी थॉम्पसन के एक ट्वीट का जवाब दिया था, "जेम्स कैमरून आरआरआर की तारीफ करते हैं ... लव यूयू सर जिम कैमरून ... #RRRMovie।"

अमेरिकी पत्रकार ने अपने ट्वीट में लिखा था

अमेरिकी पत्रकार ने अपने ट्वीट में लिखा था

इस अमेरिकी पत्रकार ने अपने ट्वीट में लिखा था, "आरआरआर ने सीसीए में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का पुरस्कार जीता है - मैंने एसएस राजामौली से अपना परिचय कराया और मेरे जानने वाले जिम कैमरून भी इस फिल्म के फैन हैं।"

आलिया भट्ट की खुशी का ठिकाना नहीं

आलिया भट्ट की खुशी का ठिकाना नहीं

फिर क्या था, आलिया भट्ट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है और इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। आज सुबह आरआरआर को लेकर भी एक अच्छी खबर सामने आई थी कि इस फिल्म ने अब सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है।

आरआरआर 2

आरआरआर 2

एसएस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर 2 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और अब देखना है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट नजर आती हैं कि नहीं। फिलहाल वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X