सलमान की दबंग 3 नहीं- लेकिन शाहरूख खान की ज़ीरो से टकराएगी ये बड़ी फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर 2018 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। यह सुपर बिग बजट फिल्म है, लिहाजा काफी कोशिश की जा रही है कि फिल्म सोलो रिलीज हो। खैर, बॉलीवुड की कोई फिल्म तो नहीं, लेकिन हॉलीवुड के पॉपुलर ब्लॉकबस्टर निर्देशक जेम्स कैमरॉन अपनी अगली फिल्म Alita Battle Angel के साथ शाहरुख खान को टक्कर दे रहे हैं।
हाउसफुल 4 की जबरदस्त तस्वीरें- अक्षय कुमार, बॉबी देओल का धमाल
हॉलीवुड फिल्मों का जिस तरह भारत में क्रेज बढ़ रहा है, जाहिर है यह शाहरुख खान की फिल्म के लिए चिंता का सबब बन सकती है। भारत के साथ साथ ओवरजीज में भी। दो साल पहले भी शाहरुख की फैन और द जंगल बुक बॉक्स ऑफिस पर आगे पीछे रिलीज हुई थी। जहां द जंगल बुक ने 100 करोड़ से ऊपर कमाया था, वहीं फैन का हाल तो सभी जानते हैं।

वहीं, टाइटेनिक और अवतार जैसी वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके जेम्स कैमरॉन भारत के लिए भी अंजान नहीं है। उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि ज़ीरो ने दबंग 3 और सिंबा से तो पीछे छुड़ा लिया.. अब इस हॉलीवुड फिल्म से कैसे निपटते हैं।
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











