जॉनी डेप के साथ इश्क करना चाहती हैं सोनम
फिल्म राझणां हिट क्या हुई फ्लॉप सोनम के दिन बदल गये जिसकी वजह से अब उनकी डिमांड भी काफी हाई-फाई हो गयी है। खैर डिमांड तो उनकी काफी पहले से ही हाई-फाई थी लेकिन तब लोग उनको तवज्जो नहीं देते थे लेकिन अब फैशन आईकॉन बनीं सोनम कपूर की बातों पर लोग गौर फरमाने लगे हैं।
हाल ही में एक इवेंट में सोनम ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि वह भी एक अच्छी हॉलीवुड फिल्म में काम करे अपने पापा की तरह। मालूम हो कि अनिल कपूर ने आस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर' में काम किया था। जिसमें अनिल कपूर ने यादगार अभिनय किया था।
OMG: भरी महफिल में पापा के सामने अभय को किस किया सोनम कपूर ने
सोनम ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि वह हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप के साथ काम करे। इसीलिये उन्होंने 'पॉयरेट्स ऑफ कैरेबियन' के पांचवे संस्करण के लिए ऑडिशन भी दिया था। जो कि फिल्म 2015 में रिलीज होगी। देखते हैं कि सोनम की यह इच्छा कब पूरी होती है।
वैसे सोनम कपूर इन दिनों खासी खुश हैं, इसके पीछे उनकी सफल फिल्में राझणां और भाग मिल्खा भाग है। सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के प्रोजेक्ट में भी लीड रोल कर रही हैं। फिल्म का नाम खूबसूरत है जो कि पुरानी फिल्म खूबसूरत की रीमेक है, यानी कि सोनम कपूर लीजेंड अभिनेत्री रेखा का किरदार पर्दे पर निभाने जा रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सोनम की कोशिश उन्हें कहां तक लेकर जाती है?


Click it and Unblock the Notifications
