मिल कर काम करें हॉलीवुड-बॉलीवुडः अनिल कपूर

anil kapoor
एक्टर अनिल कपूर की दिली तमन्ना है कि हॉलीवुड और बॉलीवुड करीब आएं और एक साथ मिल कर काम करे। कपूर ने हॉलीवुड की अपनी दूसरी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल में अभिनय किया है और यह जल्द ही आने वाली है।

अनिल ने डेनी बॉयल की ऑस्कर पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर 2008 से हॉलीवुड में अपनी पहचान दर्ज कराई । इस फिल्म में उन्होंने एक क्विजमास्टर की भूमिका निभायी थी जिसने उन्हें अंतर्राष्टीय पहचान दिलायी।

स्लमडॉग मिलेनियर की सफलता के बाद अनिल की झोली में अमेरिकन टीवी सीरिज 24 आया और अब उन्होंने टॉम क्रूज अभिनीत फिल्म मिशन इम्पासिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल में एक कैमियो की भूमिका अदा की है। अनिल का कहना है कि बॉलीवुड से अच्छी प्रतिभाएं वहां जाए और इसी तरह वहां से अच्छी प्रतिभा यहां आए।

मुझे लगता है कि हॉलीवुड और बॉलीवुड को साथ मिल कर काम करना चाहिए। दोनों को नजदीक आना चाहिए। वह यहां पर आइमैक्स वडाला मल्टीप्लेक्स में मिशन इम्पासिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल की स्क्रीनिंग के दौरान हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पाउला पैटन और अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। फिल्म के प्रचार के सिलसिले में टॉम दो दिनों के लिए भारत यात्रा पर आए हुए थे। यह फिल्म भारत में 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X